News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: बालू लदी ट्रक पलटी, दबने से एक ग्रामीण की मौत…अक्रोशित ग्रामीणों ने एक घंटे तक जाम किया नेशनल हाईवे

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 22, 2023  |  9:18 PM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: बालू लदी ट्रक पलटी, दबने से एक ग्रामीण की मौत…अक्रोशित ग्रामीणों ने एक घंटे तक जाम किया नेशनल हाईवे WhatsApp
Responsive image
  • उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद हटा जाम

कुशीनगर । तरयासुजान थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग टोल प्लाजा नुनिया पट्टी के पास बालू लदी एक ट्रक से दूसरे ट्रक में टक्कर हो गई,जिससे एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई, जिसमे सड़क के किनारे छाव में बैठा एक बगलगीर दब गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

बताते चले की बिहार के तरफ से बालू लाद कर उतर प्रदेश के तरफ जा रही ट्रक सख्या यूपी ५७ टी ७०५५ नुनिया पट्टी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई ट्रक पर ओभार लोड लाल बालू लदी थी, जो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलटी मार गई, जहा पहले धूप के छाव में सड़क के किनारे बगल के गांव नुनिया पट्टी निवासी कैलाश चौहान पुत्र लालू चौहान बैठे थे,जो दब गए,और उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो।गई।

घटना की खबर मिलते ही बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह मय टीम मौके पर पहुंच कर राहत में जुटी हुई है। वही अक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राज मार्ग जाम कर दिया,वही घटना की खबर मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा, सीओ सर्किल के थाना तमकुहीराज ,थाना पटहेरवा,थाना सेवरही,थाना बिसुनपुरा,के अलावे पी ए सी तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई और इधर ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी कुशीनगर को मौके पर आने आवाज।उठाई जाने लगी।

घटना की खबर मिलते ही उपजिलाधिकारी तमकुहीराज विकाश चंद्र ने मौके पर पहुंच कर अपने विवेक का परिचय देते हुए,कड़ी मशकत के बाद ग्रामीणों को समझाने में सफल हुए। उन्होंने आश्वाशन दिया की प्रशासन इस दुःख के घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता के साथ पत्रता के हिसाब से और सहयता दिलाई जायेगी। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम को हटाया।

घंटे तक हकलान रही पुलिस

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची सर्किल की पुलिस ग्रामीणों के बीच हक्लान दिखी वही सीओ तमकुहीराज ने अपने विवेक से लोगो को शांत कराते देखे गए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking