News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: बिजली के बकाया बिल में भारी छूट! विद्युत उपभोक्ता ऐसे उठाएं एकमुश्त समाधान योजना का लाभ

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 7, 2024  |  2:08 PM

131 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: बिजली के बकाया बिल में भारी छूट! विद्युत उपभोक्ता ऐसे उठाएं एकमुश्त समाधान योजना का लाभ
  • अवर अभियंता तरयासुजान ने निकाली जागरूकता रैली

तरयासुजान/कुशीनगर । पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमटेड के निर्देशन में एक मुश्त समाधान योजना२०२४,२५ के अंतर्गत शनिवार को ३३/११ के बी विद्युत उप केंद्र तरयासुजान के अवर अभियंता द्वारा अपने सभी अधीनस्थों के साथ एक जागरूकता रैली निकाल कर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए ध्वनि प्रसारण यंत्र के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए यह संदेश दिया गया कि “जल्दी आए एक मुश्त भुगतान कर ज्यादा लाभ पाए” की गगन भेदी नारे के साथ उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए अपील किया गया।

बताते चले की माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य को धरातल पर उतारने के लिए शनिवार को ठीक दस बजे विद्युत उप केंद्र तरयासुजान से एक विशाल जागरूकता रैली अवर अभियंता अब्दुल वारी अंसारी के नेतृत्व में निकाली गई,जो उप केंद्र क्षेत्र के तरयासुजान,भूलीया बाजार, दाहुगंज, सलेमगढ़,बहादुरपुर, हफुआ बलिराम,तीनफेडिया, अहिरौलीदान, सिसवा बजार, बेदूपार, दानीयडी,गौरहवा,घाघवा जगदीश ,डोमाठ जैसे प्रमुख बाजारों में मोटर साइकिल से रैली निकाल कर उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया,की वह समय रहते एक मुश्त भुगतान समाधान योजना का लाभ उठाएं।

जानकारी रहे की यह योजना आगामी दिनांक पंद्रह दिसंबर२०२४ से दिनांक इक्कीतीस जनवरी २९२५ तक लागू रहेगा। योजना का यह प्रथम चरण है। एक किलो भार के रुपए पांच हजार तक के बाकी पर अधिभार में अधिकतम सौ प्रतिशत की छूट (प्रथम सत्रह दिन)में अन्य घरेलू व्यवसायकी,निजी संस्थान,लघु और माध्यम औद्योगिक श्रेणी के उपभोक्ताओं को बाकी पर अधिभार में अधिकतम स्तर प्रतिशत की छूट मिल रही हैं। इतना ही नहीं कृषि उपभोक्ताओं को दिनांक १अप्रैल २०२३के बाकी पर अधिभार में शतप्रतिशत छूट की योजना लगातार अभी भी जारी हैं।

प्रचार प्रसार की इस कार्यक्रम में सहायक अभियंता तमकुहीराज शुभम अग्रहरी, ३३/११के बी विद्युत उप केंद्र तरयासुजान,कुशीनगर के अवर अभियंता अब्दुल वारी अंसारी,ड्राफ्ट मैंने सेवरही मंटू यादव, ब्रजेश कुमार टी जी द्वितीय,राजेश कुमार टी जी द्वितीय,अजय कुमार ,अभिषेक श्रीवास्तव,राजन कुमार राय(सभी एस एस ओ),रंजन राय,अशोक राय,रंगलाल भारतीय,रमेश चौहान,कुमुद शर्मा,नंदकिशोर,अनिल सिंह,सुनील सिंह,रियाज अंसारी,संतोष कुशवाहा,अख्तर हुसैन,अरमान खान,अब्दुल रहीम,फिरोज अंसारी,संतोष चौहान, राकेश शाह,श्यामसुंदर उर्फ भोला भारतीय,मोहन कुशवाहा,मुस्तफा खान,गोरख यादव की सहभागिता सराहनीय रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking