News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: बकायादार विद्युत उपभोक्ताओं पर चला अवर अभियंता का चाबुक…एक दर्जन से ज्यादे बकायादारों का काटा गया कनेक्शन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 24, 2024  |  6:36 PM

157 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: बकायादार विद्युत उपभोक्ताओं पर चला अवर अभियंता का चाबुक…एक दर्जन से ज्यादे बकायादारों का काटा गया कनेक्शन

तरयासुजान,कुशीनगर । विद्युत उप केंद्र तरयासुजान के अवर अभियंता अब्दुल वारी अंसारी के नेतृत्व में रविवार को विद्युत बिल बकायादारों की वसूली को लेकर एक अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 70 हजार रुपए की विद्युत उपभोक्ताओं से बकाए बिल की वसूली की गई,वही एक दर्जन से ज्यादे बकायादारों की कनेक्शन का विच्छेदन किया गया।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

अधीक्षण अभियंता इंजीनियर प्रदीप कुमार वर्मा के दिशा निर्देश में रविवार को अवर अभियंता अब्दुल वारी अंसारी के नेतृत्व में टी ओ द्वितीय मंटू कुमार यादव,लाइनमैन रंजन राय,मुस्तफा,श्यामसुंदर भारतीय उर्फ भोला,जय प्रकाश श्रीवास्तव की टीम द्वारा सलेमगढ़ बजार के इर्द गिर्द विद्युत बकायादार उपभोक्ताओं की यहां पहुंच कर बाकी विद्युत बिल जमा करने की अपील किया गया,जिस लक्ष्य में लगभग सत्तर हजार रुपए बाकी बिल का जमा कराया गया,तो वही लगभग एक दर्जन से ज्यादे बकायादारों उपभोक्ताओं की विद्युत कनेक्शन का विच्छेदन करते हुए,त्वरित बाकी बिल का भुगतान करने की बात कही गई।

अपने मातहतों की कार्यों का निरीक्षण करने देर शाम अधीक्षण अभियंता इंजीनियर प्रदीप कुमार वर्मा का आगमन सलेमगढ़ में हुआ,उनके निरीक्षण में अवर अभियंता अब्दुल वारी अंसारी की टीम द्वारा जांच करते हुए पाया गया,जिसे अधीक्षण अभियंता प्रदीप कुमार ने सराहा। तथा निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं के साथ भाईचारा दिखाते हुए बाकी विद्युत बिल का भुगतान का प्रतिशत हर कीमत पर बढ़ाया जाना चाहिए।

बोले अवर अभियंता तरयासुजान:

इस संवाददाता से बात चीत के क्रम में विद्युत उप केंद्र तरयासुजान के अवर अभियंता अब्दुल वारी अंसारी ने कहा कि मेरी मीडिया के माध्यम से उपभोक्ताओं से यह अपील है कि उपभोक्ता बिजली की बाकी बिल का भुगतान शीघ्र कर के विद्युत विभाग का सहयोग करे,जिससे बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में विभाग का कोई समस्या नहीं हो।

साथ ही चेतावनी भी दिया कि अगर विद्युत बिल का जमा करने में शिथिलता बरती जाएगी तो उन उपभोक्ताओं की विद्युत कनेक्शन हर कीमत विच्छेदन कर दिया जायेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking