कुशीनगर । सरकार द्वारा लगातार जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्या का निराकरण कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, उसी के चलते उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज ने थाना तरयासुजान प्रांगण में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में कुल पच्चीस आवेदन पीड़ित लोगो द्वारा जन सुनवाई पटल पर रखा गया,जिसमे तीन को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया,वही बाईस आवेदन पत्रों को अगले दो दिनों में निस्तारण करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया गया।
एसडीएम तमकुहीराज ब्यास नारायण उमराव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए प्रशासन कार्य कर रहा है। ग्राम सभा की जमीनों से अवैध कब्जे और अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। इसके अलावा ड्रोन के जरिए आबादी का सर्वे किया जा रहा है, जिससे जमीनी विवाद कम हो सके। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि गांव में कई हेड पंप खराब पड़े हैं। शुरू हो रहे शादी,लगन के को देखते हुए इन्हें सही कराया जाना अति आवश्यक है। जमकर बिजली की कटौती की जा रही है। उसे पर नियंत्रण की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में आए लोगो से सीधे संवाद करते हुए क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा ने कहा की अगर आपकी कुछ शिकायत पुलिस के सहयोग से दूर होने वाली हो ,तो आप सीधे शिकायत को साक्ष्य के साथ मेरे पास आए त्वरित निस्तारण किया जायेगा।
इस मौके पर राजस्व टीम के साथ थाना तरयासुजान निरीक्षक अपराध अनिल यादव,वरिष्ठ उप निरीक्षक श्याम लाल निषाद,चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार सिंह,चौकी प्रभारी तिनफेड़िया निरंजन राय,आरक्षी मुहरिर अखंड प्रताप सिंह,आरक्षी श्री कृष्ण मौर्य ,आदि लोग उपस्थित रहे ।
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…
हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…
मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…