कुशीनगर । जिले की तरयासुजान पुलिस दो घण्टे की लिए पूरे हकलान हो गई, चारो तरफ अफरा तफरी मच गया,पुलिस इधर उधर दौड़ने लगी, कारण था स्थानीय थाना क्षेत्र निवासी ने तरयासुजान पुलिस को सूचना दिया की मेरा आठ वर्षीय बच्चा तरया से गुम हो गया है, कही मिल नही रहा है। सूचना मिलते ही बिना घबराए प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बच्चे को ढूढने के लिए टीम बना कर रवाना कर दिया। नतीजा मात्र दो घंटे में आ गया,स्थानीय थाना पर तैनात उप निरीक्षक उपेंद्र यादव ने बच्चे को मात्र दो घंटे में बरामद कर परिजनों को सौप दिया।
यह था पूरा मामला
गुरुवार को तरयासुजान थाना क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ हबीबपुर से अपने परिवार के साथ तरया बाजार में आये अरबाज अंसारी पुत्र अमानत अंसारी उम्र लगभग आठ वर्ष तरया बाजार में भटक गया। परिजन द्वारा थाना स्थानीय पर दी गयी सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र दो घन्टे के अंदर अरबाज अंसारी उपरोक्त को सकुशल बरामद कर उसकी माता नजमा खातून पत्नी अमानत अंसारी पता कैथवलिया उर्फ हबीबपुर थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर को सुपुर्द किया गया।
इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष सिंह ,उप निरीक्षक उपेंद्र यादव ,आरक्षी राकेश कुमार थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर भूमिका रही।
हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…
कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…