कुशीनगर । जिले के तरयासुजान पुलिस ने गत दिवस थाना क्षेत्र के एक गांव में गन्ना के खेत में मिला बीस वर्षीय युवक की संधिग्ध परस्थितियों में मिला शव की घटना की खुलासा करते हुए आत्महत्या के लिए दुषप्रेरित करने वाले वांछित अभियुक्त को दबोच लिया है।
बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित,वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार उक्त घटना के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है।
जरिए मुखबिर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह को सूचना मिली की गौरहां बाजार शिव मन्दिर के पास मु0अ0सं0 541/2022 धारा 323, 504, 306, 201 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त खड़ा है और किसी का प्रतीक्षा कर रहा है। सूचना पर यकीन कर प्रभारी निरीक्षक ने वरिष्ठ उप निरीक्षक श्याम निषाद,आरक्षी श्रीकृष्ण मौर्य,आरक्षी अमित यादव को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर जा धमके वहा इरशाद अंसारी पुत्र खलील अंसारी सा0 जवही मलही मुस्तकील थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर जो वांछित अभियुक्त है उसे गिरफ्तार कर लिए। मुकामी पुलिस गिरफ्तारी के आधार पर विधिक कार्यवाही में जुटी है।
यहां बताना लाजमी होगा की उपरोक्त घटना को लेकर आम लोगो में घटना की दिन तरह-तरह की अफवाहों की बाजार गर्म रखी गई थी,लेकिन मुकामी पुलिस अफवाहों पर बिराम लगाते हुए घटना का पर्दाफाश कर दिया।
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…
हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…
मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…