News Addaa WhatsApp Group Join करें

Taryasujan News/तरयासुजान: युवती के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो…नव महीने बाद किया वायरल! मात्र 12 घण्टे के अन्दर आरोपी गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 1, 2023  |  4:51 PM

78 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Taryasujan News/तरयासुजान: युवती के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो…नव महीने बाद किया वायरल! मात्र 12 घण्टे के अन्दर आरोपी गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में एक युवती से दो लडको द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है, मामल 09 महीने पुराना है जिसमे दो युवको ने युवती के साथ दुष्कर्म किया साथ ही उसका वीडियो भी बना लिया और अब दुष्कर्म के 09 महीने बाद आरोपियों ने दुष्कर्म के वीडियो वायरल कर दिया जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को भी मात्रा 12 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है.

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

यह है पूरा मामला

बीते दिन सोमवार को एक नव महीने पुराना वीडियो वायरल हुआ वीडियो में जिले तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक ग्राम सभा के युवती के साथ दो लडको द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था और साथ उसका वीडियो भी युवको द्वारा बना लिया गया था आरोपियों ने युवती को धमकी दी थी अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। किशोरी ने डर के कारण घटना के बारे में परिजनों को कुछ नही बताया था। आरोपी ने बिते सोमवार को दुष्कर्म की वीडियो युवती के स्कुल के प्रधानाचार्य के मोबाइल पर भेज दी। प्रधानाचार्य ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए युवती के परिजनों को वीडियो की जानकारी दी इसके बाद घटना का खुलासा हुआ, घटना की जानकारी होते ही पीडिता के पिता द्वारा थाना स्थानीय पर इक्कतीस जुलाई की शाम को अंकित राय पुत्र सुग्रीव राय निवासी तरया बैकुण्ठ थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर उम्र करीब 21 वर्ष व उसके एक अन्य साथी के विरुद्ध मु0अ0सं0 239/2023 धारा 376D,506 IPC व 5/6 PASCO ACT व 67B IT ACT थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर का अभियोग पंजीकृत कराया गया।

घटना के संज्ञान में आते ही तरयासूजन प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह ने टीम गठित की जिसमे अपने हमराह आरक्षी कृष्ण मौर्या, आरक्षी राघवेंद्र कुमार सिंह, आरक्षी मनोज कुमार को साथ लेकर आरोपियों के तलाश में लग गए. प्रभारी निरीक्षक और उनके टीम के तत्परता ने रंग लाया और घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी को मात्र 12 घण्टे के अन्दर थाना क्षेत्र के तरयालक्षीराम चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है व अन्य आरोपी की तलाश शुरू करा दिया है । इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया की दूसरे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा, इसके लिए पुलिस जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking