News Addaa WhatsApp Group Join करें

Taryasujan News/तरयासुजान : गोली मार कर व्यापारी की हत्या हो या बेलोरो और बाइक के चोरी का मामला, किसी एक का भी खुलासा नहीं कर पाई तरयासुजान पुलिस! पढ़े पूरी खबर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 21, 2022  |  2:21 PM

1,162 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Taryasujan News/तरयासुजान : गोली मार कर व्यापारी की हत्या हो या बेलोरो और बाइक के चोरी का मामला, किसी एक का भी खुलासा नहीं कर पाई तरयासुजान पुलिस! पढ़े पूरी खबर WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराध की आंधी चल रही है। अपराध की आंधी इतनी तेज है कि पुलिस बेबस और लाचार हो गई है। अपराध और अपराधियों को कैसे रोके यह पुलिस खुद समझ नही पा रही है।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

केस नंबर (एक) : पहली घटना के रूप में जिक्र करते है कुछ दिन पहले हुआ एक व्यापारी के हत्या का। आपको बता दे बीते 13 नवम्बर को एक गोली मार कर हत्या हुई थी व्यापारी शिव सागर जो सिसवा बाजार में “सागर जयमाल स्टेज” सजावट का दुकान चलता था जब वह उक्त शाम को अपने दुकान से घर जा रहा था उसी वक्त अज्ञात बदमाशो ने उसको गोली मार दी थी जिसका इलाज करने ले जाते समय मृत्यु हो गया था। 10 दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी घटाना के सम्बंध में एक भी संदिग्ध का पुलिस के हत्थे नहीं चढऩा और हत्याकांड की गुत्थी सुलझा पाने की नाकामी से कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगना स्वाभाविक है। भले ही इस हत्याकांड को सुलझाना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं होगा, पर हत्या की गुत्थी को सुलझाए बिना और कोई चारा नही रहता है। यदि आरोपी को पकडऩे और गुत्थी सुलझाने में और अधिक विलंब होता है तो जनता का रोष बढऩा स्वाभाविक है और पुलिस प्रशासन को अपनी साख बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाने की जरूरत होगी।

केस नंबर (दो) : दूसरा मामला 13 नवम्बर के देर रात का ही है जिसमे घर के अंदर खड़ी बोलेरो को चोर लेके नौ दो ग्यारा हो गए थे ये मामला भी तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम बाधाचोर निवासी सिपाही सिंह का है ।

केस नंबर (तीन) : बाईस अक्टूबर को गढ़ीया चिंतामणि निवासी बृजकिशोर ठाकुर पुत्र इंद्रशान ठाकुर के घर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की गई। जिसमे अज्ञात लोगो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ, उसका भी खुलासा अब तक नहीं हुआ है। इतना ही नहीं दर्जन चोरी छोटी बड़ी थाना क्षेत्र में हुआ है,लेकिन किसी का भी अबतक खुलासा भी नहीं हुआ।

केस नंबर (चार ): लिस्ट अभी यही ख़तम नहीं होता है बीते 15 नवम्बर को भी एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला प्रकाश में आया था जिसमे एक भीड़ भाड़ वाली जगह से चोर बाइक लेकर फरार हो गए थे ।और हर मामले के भाती इन मामलों में भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है ।

केस नंबर (पांच): थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी रमेश सिंह पुत्र पारस सिंह सतरह नवंबर को घर से सलेमगढ़ के लिए निकले लेकिन अबतक घर वापस नहीं आए परिजन मुकामी तरयासुजान पुलिस को गुमशुदगी का आवेदन दिया है लेकिन अब तक कार्यवाही शून्य है।

केस नंबर (छः): 20 नवम्बर को तिनफेडिया चौकी के सटे मंटू चौरशिया के घर से 50000 हजार नगदी सहित लैपटॉप को अज्ञात चोरों ने रात में की चोरी किया, अब इन सभी घटनाओ के बाद थाना क्षेत्र में क्या चल है आप खुद सोचे!

बहरहाल जो भी हो घटनाओं की लिस्ट इतना ही नहीं हे, ये ताजा तरीन एक पखवारे की बात है। ऐसे घटनाओ की लिस्ट बहुत लम्बी है जिनके खुलासे करने में तरयासुजान पुलिस हाफ गयी है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking