News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: 16 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ छह गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 24, 2024  |  7:09 PM

97 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: 16 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ छह गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ छः लोगों को पकड़ा है ,पुलिस को इनके पास से सोलह किलो प्रतिबंधित मांस व मांस काटने वाले उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को तरयासुजान पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह के अगुवाई में मुखबिर की सूचना पर जवही दयाल बंधे पर दबिश दी। जहां मौके पर पुलिस टीम को छह लोग प्रतिबंधित मांस के साथ मिले। वहीं पुलिस टीम ने मौके से मौजूद सोलह किलो प्रतिबंधित मांस व मांस काटने वाले उपकरण जैसे एक बांका, दो छुरी, एक लकड़ी का ठीहा, एक प्लास्टिक की रस्सी ई-रिक्शा इसके अलावा एक तराजू, दो वाट एक 01 kg व एक 500 ग्राम जब्त कर लिया।

पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रुस्तम अंसारी पुत्र इस्लाम अंसारी सा0 परसा उर्फ सिरसिया थाना सेवरही, सानवर खान पुत्र इस्लाम खान सा0 घघवा जगदीश, समशाद अंसारी पुत्र इस्लाम अंसारी सा0 गौरहा बाजार, कलीम अंसारी पुत्र पीर मोहम्मद सा0 गौरहा बाजार, असरफ अंसारी पुत्र क्यामुद्दीन अंसारी सा0 गौरहा बाजार, सफीक आलम पुत्र वशीर अंसारी सा0 गौरहा बाजार थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर बताया है। गुरुवार को छः आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 33/2024 धारा 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 धाराओं में केस कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया की पुलिस ने जवही दयाल बंधे से छः लोगो को पकड़ा है, इनके पास से प्रतिबंधित मांस और मांस काटने के औजार व तराजू मिला है। पुलिस टीम को मिली इस सफलता में वरिष्ठ उप निरीक्षक श्यामलाल निषाद, उप निरीक्षक उपेन्द्र यादव, उप निरीक्षक पंकज यादव, उप निरीक्षक आदित्य मौर्य, हे0का0 कन्हैयालाल यादव, का0 रिषु यादव, का0 अवनीश सिंह, का0 श्रीकृष्ण मौर्य, का0 मनोज कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी सम्मिलित रहे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking