News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: छः साल से फरार चल रहा 25 हजार का ईनामि जहरीली शराब का तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 27, 2023  |  2:25 PM

297 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: छः साल से फरार चल रहा 25 हजार का ईनामि जहरीली शराब का तस्कर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान पुलिस के हाथ सोमवार को एक बड़ी कामयाबी आई है। पुलिस टीम ने एक अंतर प्रांतीय छः माह से फरार चल रहे पच्चीस हजार रुपए का पुरस्कार घोषित अभियुक्त को उस समय दबोचने में सफल हुई है, जब वह पुलिस की आंख में धूल झोंक कर कही भागने के फिराक में तमकुहीराज हाईवे चौराहे पर वाहन की प्रतिक्षा में खड़ा था।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

अपमिश्रित जहरीली शराब की तस्करी के मामले में वर्ष 2017 से फरार चल रहे वांछित पच्चीस हजार रुपये के ईनामिया अभियुक्त अमित गुप्ता उर्फ भाग्य नारायण गुप्ता पुत्र शिवशंकर गुप्ता निवासी नेचुआ जलालपुर थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज बिहार उम्र 44 वर्ष पिछले छः वर्षो से पुलिस की आखों को धोखा देकर अपने को सेफ रखता रहा। लेकिन सोमवार को तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह द्वारा रची गई और चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र द्वारा बनाई गई चक्रब्यूह को भेद नहीं पाया और पुलिस टीम के जाल में फंस गया।

यह थी घटना

छः वर्ष पूर्व तरयासुजान थाना के तमकुहीराज तहसील गेट के सामने रात के अंधेरे में जिले की एसओजी और तरयासुजान पुलिस ने एक ट्रक, दो ट्रैक्टर मय डीसी, पचपन ड्रम, ग्यारह हजार अवैध स्प्रिट, बीस किलो यूरिया, दो किलो नौसादर के साथ मौके से चार लोगो को गिरफ्तार करते हुए मु0अ0सं0 176/2017 धारा 60/62 आबकारी अधिनियम व 272 भादवि पंजीकृत हुआ था, जिसमे कुल ग्यारह अभियुक्त बनाए गए थे, जिसमे अब तक दस लोगो की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी, लेकिन इस घटना की मास्टर माइंड अमित पुलिस के आखों से अब तक बचता रहा। जिसके ऊपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पच्चीस हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। इस प्रकरण को इंस्पेक्टर आशुतोष ने जहा चैलेंज लिया,वही चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र ने मास्टर माइंड अमित की गिरफ्तारी की बीड़ा अपने सहयोगी उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव को साथ लेते हुए उठाई, और सोमवार को अपने मंसूबे में सफल हो गए।

इलक्ट्रानिक संसाधनों के सहयोग लेते हुए प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना तरया सुजान, चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र, उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, आरक्षी आनंद कुमार राय, आरक्षी रवि राजभर, आरक्षी गौरव शाह, आरक्षी बाबूराम सिंह की टीम ने चैलेंज और चुनौती को सफल करने में अहम रोल अदा किया।

इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह बोले:

इस संवाददाता को प्रश्नों के उतर देते हुए प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किया गया जहरीली शराब का तस्कर एक मास्टर माइंड अपराधी है, जो छः वर्षो से पुलिस के आखों से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बंगाल के साथ नेपाल देश में ठिकाना बदल बदल कर बचता रहा लेकिन वह पुलिस की संसाधनों को धोखा नहीं दे पाया और चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय की संजालो में चिपक गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking