News Addaa WhatsApp Group Join करें

तारयासुजान: थाना प्रांगण में ॐ नमः शिवाय के जयघोष के साथ सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय महामृतुंज्य अनुष्ठान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 7, 2023  |  3:33 PM

173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तारयासुजान: थाना प्रांगण में ॐ नमः शिवाय के जयघोष के साथ सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय महामृतुंज्य अनुष्ठान WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । मनुष्य के कार्यों और कार्तब्यो पर जब आस्था भारी पड़ती है, तब यह मान लेना चाहिए की आस्था को कभी कोई डीगा नही सकता।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

बताते चले की थाना तरयासुजान क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि के लिए स्थानीय पुलिस कर्मियो ने अपने कार्यों ,कार्तब्यों पर आस्था को भारी करते हुए महामृत्युंजय स्तोत्र का 1100 पाठ विगत चार जून से शुरू हुआ था, पांच विद्वान आचार्य के माध्यम से प्रारंभ करवाया गया था जिसमें यजमान की भूमिका थाना तरयासुजान में नियुक्त कांस्टेबल मोहरिर अखंड प्रताप सिंह द्वारा निभाई जा रही थी उक्त पाठ का समापन मंगलवार की देर रात्रि को भगवान भोलेनाथ की आरती व हवन के साथ सम्पन्न हुई। जिसमें पूरे थाना क्षेत्र के कल्याण की प्रार्थना की गई ।

उक्त अनुष्ठान को करा रहे मुख्य पंडित आचार्य संदीप शुक्ला उर्फ बुलेट बाबा द्वारा बताया गया कि श्री नरसिंह पुराण महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित एक ग्रंथ है जिसमें महामृत्युंजय स्तोत्र का वर्णन है जिसमें कुल 41 श्लोक हैं जिसके पाठ से मनुष्य की सभी बाधाएं और परेशानियां खत्म हो जाती हैं। महामृत्युंजय स्तोत्र का जप करने से मांगलिक दोष, नाड़ी दोष, कालसर्प दोष, भूत-प्रेत दोष, रोग, दुःस्वप्न, गर्भनाश, संतानबाधा कई दोषों का नाश होता है।इसके प्रभाव से साढ़ेसाती, ढैय्या, शनि दोष, रोग, अकाल मृत्यु योग आदि में लाभ होता है.।

मुख्य पंडित संदीप शुक्ला द्वारा यह भी बताया गया कि यजमान की भूमिका निभाने वाले कांस्टेबल मोहिरिर अखंड प्रताप सिंह और उनकी पत्नी श्रीमती गुड़िया सिंह के द्वारा समय-समय पर थाना परिसर में बने शिव मंदिर पर कोई ना कोई धार्मिक अनुष्ठान कराया जाता है,जिससे क्षेत्र में शांति समृद्धि बनी रहे।

श्री नरसिंह पुराण मे लिखित महामृत्युंजय स्तोत्र के 1100 पाठ के समापन के पश्चात थाना परिसर में हवन किया गया जिसमें थाना स्थानीय यजमान की भूमिका निभाने वाले कांस्टेबल मुहर्रिर अखंड प्रताप सिंह सहपरिवार, उप निरीक्षक महेंद्र नाथ सिंह यादव, कांस्टेबल श्री कृष्ण मौर्य, कांस्टेबल अभिनव कुमार, कांस्टेबल अमित यादव, कांस्टेबल आदित्य सिंह,मुख्य पंडित संदीप शुक्ला (बुलट बाबा )
सहायक पंडित परमहंस शुक्ल,पिंकू पांडे,त्रिलोकी दुबे,,जय प्रकाश द्विवेदी व आदि स्टाफ सम्मिलित हुए।

जिसके बाद महाआरती का आयोजन किया गया इसमें थाने के समस्त कार्यरत स्टाप के द्वारा पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात प्रसाद के रूप में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें समस्त स्टाफ के द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया
और ओम नमः शिवाय व हर हर महादेव के जयघोष के साथ संपूर्ण थाना क्षेत्र संपूर्ण जगत के कल्याण की प्रार्थना की गई…।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking