News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: चोरी की घटना का खुलासा,दो अंतर प्रांतीय चोर चोरी के समान के साथ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 17, 2023  |  4:48 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: चोरी की घटना का खुलासा,दो अंतर प्रांतीय चोर चोरी के समान के साथ गिरफ्तार

कुशीनगर।जिले की तरयासुजान पुलिस ने एक बार फिर सक्रियता दिखाते हुए थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हुए चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो अंतर प्रांतीय चोर को दबोचा है,जिनके पास से चोरी के समान भी बरामद करने में सफल हुई है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा के कुशल नेतृत्व में थाना तरया सुजान पुलिस टीम द्वारा गत दिवस ग्राम छपरा अहिरौली में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में चोरी हुआ सामान की बरामदगी करते हुए दो अंतर प्रांतीय अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है।

पढ़े पूरा मामला!

थाना तरयासुजान के ग्राम छपरा अहिरौली में इस सप्ताह के बारह तारीख को दोपहर में दो लोग स्थानीय निवासी वरूण चौबे के दरवाजे पर पहुंचे, संयोग से घर पर कोई पुरुष नही था, पहुंचे लोगो ने महिलाओं को फुसला कर वर्तन, ज्वेर साफ करने की बात की झांसा में लेते हुए कुछ आभूषण लेकर चंपत हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकना हो उठी, और प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र,आरक्षी पंकज यादव,आरक्षी रबी राजभर,आरक्षी विरेन्द्र गुप्ता की टीम ने रावीबार को सेवरही थाना के कस्बा तमकुहीरोड से संजय कुमार पुत्र अवधेश साह थाना दयाल चौक जिला समस्तीपुर,बिहार, सुनील कुमार पुत्र सूरज शाह निवासी दल सिंह सराय थाना दल सिंह सराय जिला समस्तीपुर ,बिहार को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए अभियुक्तो के पास से एक मांग टीका,पीली धातु,एक अंगूठी पीली धातु,दो अदद कान का झुमका पीली धातु की बरामद किया गया है। स्थानीय पुलिस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही में जुटी है।

प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने कहा :

इस संवाददाता के प्रश्न के उतर के जवाब में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह ने कहा की पकड़े गए अभियुक्त अंतर प्रांतीय चोर है। जो ग्रामीण क्षेत्र के गांव में घूम कर बर्तन,जेवर साफ करने के बहाने महिलाओं से सम्पर्क करते हुए उनको चोरी का काम को अंजाम दिया करते है । महिला इनके झांसे में आकर इनका शिकार बन जाती है, पुरुष विहीन घर इन चोरों का टारगेट रहता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking