News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: चौबीस घण्टे के अंदर चोरी की घटना का खुलासा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 23, 2023  |  6:59 PM

153 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: चौबीस घण्टे के अंदर चोरी की घटना का खुलासा
  • चोरी गये सामान के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस ने चौबीस घण्टे पूर्व हुए चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक चोर को दबोच कर उसके पास से चोरी गए समान को बरामद किया है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

शनिवार को प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह,उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह,आरक्षी अनूप पांडेय,आरक्षी धर्मेंद्र कुमार की टीम द्वारा चौबीस घण्टे पूर्व में ग्राम सिसवा अव्वल में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में चोरी हुआ सामान की साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के दानचक पीपल पेड़ के पास अभियुक्त ह्रदयाराम पुत्र स्व0 जगईराम सा0 अहिरौलीदान थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से लगभग 60 हजार रुपये की एक अदद बड़ी पायल सफेद धातु,एक अदद छोटी पायल सफेद धातु, दो अदद कान की बाली छोटी पीली धातु, एक अदद मोबाइल रियल मी को बरामद किया गया है।

इस मामले में गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकामी पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking