News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: तीन घण्टे के अंदर हुआ चोरी के घटना का खुलासा, चोरी के सात मोबाइल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 30, 2023  |  12:07 PM

195 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: तीन घण्टे के अंदर हुआ चोरी के घटना का खुलासा, चोरी के सात मोबाइल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। रविवार को सुबह ही सुबह कुशीनगर के तरयासुजान पुलिस को एक कामयाबी हाथ आई है,चोरी के सात मोबाईल के साथ एक अंतर प्रांतीय शातिर मोबाईल चोर को दबोचा है। जो बीती रात्रि थाना क्षेत्र के एक घर में घुस कर चोरी कर भागने में सफल हो गया था।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

रविवार को आले सुबह तरयासुजान थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बहादुरपुर के ग्राम सलेमगढ पैठानी टोला निवासी लक्ष्मण साह पुत्र जवाहर साह ने चौकी पुलिस को एक आवेदन पत्र देकर बीती रात्रि में अपने घर में चोरी होने की सूचना दिया और तीन कीमती मोबाइल चोरी चले जाने की बात कही। आवेदन पत्र मिलते ही नवागत चौकी प्रभारी ने इस सूचना से प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान को अवगत कराया। इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह ने त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस की दो टीम बनाई,पहली टीम के नेतृत्व चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र,आरक्षी धीरेन्द्र यादव,आरक्षी विरेन्द्र कुमार सिंह,आरक्षी ब्रजेश और दूसरी टीम उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव आरक्षी आनंद कुमार राय,आरक्षी विलास यादव,आरक्षी विरेन्द्र गुप्ता के साथ बनाते हुए चोरी की त्वरित खुलासा करने का निर्देश दिया। साथ ही सर्विलांस टीम के मदद से चोर का लोकेशन ट्रेस कर उतर प्रदेश बिहार सीमा पर स्थित हफुआ बलीराम के पास घेराबंदी करा डाली,परिणाम स्वरूप चोरी के साथ मोबाइल के साथ रंगे हाथ सुजीत उर्फ गोलू पुत्र हरिद्वार तिवारी निवासी फुलवरिया,कमला पट्टी थाना कुचायकोट,जिला गोपालगंज को पुलिस टीम द्वारा दबोच लिया गया। जानकारी रहे की पकड़े गए चोर के पास से बीती रात्रि सलेमगढ़ में हुए चोरी के तीन मोबाईल भी बरामद हुआ है।

क्या कहते है इंस्पेक्टर आर के सिंह

इस संवाददाता के प्रश्न के उतर देते हुए प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आर के सिंह ने कहा की पकड़ा गया चोर एक शातिर अंतर प्रांतीय मोबाईल चोर है। जो बीती रात्रि चोरी की घटना करित कर भाग गया था,सूचना मिलते ही पुलिस कार्यवाही में जुट गई,जिसका नतीजा रहा की मात्र तीन घण्टे चोरी का सफल खुलासा कर दिया गया। पकड़े गए अभियुक्त से पुलिस पूछताछ कर रही है,जिससे और भी चोरी की मोबाइल बरामद किया जा सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking