News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: दो पिकप से तस्करी कर ले जायी जा रही पांच गोवंशीय पशुओं के साथ तीन गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 14, 2024  |  6:28 PM

219 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: दो पिकप से तस्करी कर ले जायी जा रही पांच गोवंशीय पशुओं के साथ तीन गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस ने दो माल वाहक पिकप से पांच राशि प्रतिबंधित पशुओं को तस्करो के हाथ से मुक्त कराते हुए तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

एसपी कुशीनगर धवल जयसवाल द्वारा गोवंशीय पशु की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे रविवार को थाना तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र की टीम द्वारा बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास से दो अदद पिकप,मैजिक वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही पांच राशि गोवंशीय पशु (चार गाय व एक बछड़ा) बरामदगी करते हुए मौके से तीन अभियुक्त मुकेश पुत्र स्व संजय निवासी कर थाना तरयासुजान जिला कुशीनगर, नीरज कुमार पुत्र हरिकेश निवासी शामपुर,जिला गोपालगंज,बिहार,सुनील पुत्र स्व भगवती निवासी चमरी पट्टी,थाना फुलवरिया जिला गोपालगंज, बिहार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कर स्थानीय पुलिस अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।

क्या कहते है चौकी प्रभारी विनय मिश्रा

एक प्रश्न के उतर में पुलिस चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र ने बताया की एक सप्ताह के अंदर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में बाइस राशि प्रतिबंधित पशुओं को तस्करो के हाथ से मुक्त कराते हुए एक दर्जन पशु तस्करों को जेल की हवा खिलाई गई है,यह अभियान अनवरत जारी रखी जाएगी, हर कीमत पर थाना क्षेत्र से पशु तस्करी पर विराम लगाया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking