News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: बोलेरो से तस्करी कर ले जायी जा रही देशी शराब के साथ दो अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 26, 2023  |  5:34 PM

854 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: बोलेरो से तस्करी कर ले जायी जा रही देशी शराब के साथ दो अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के तरयासुजान पुलिस ने दो अंतर प्रांतीय तस्करो को गिरफ्तार करते हुए दस पेटी देशी शराब के साथ एक बलोरो वाहन को बरामद किया है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में रविवार को थाना तरया सुजान पुलिस टीम द्वारा बहादुरपुर से बिहार जाने वाली रोड के पास से एक अदद बोलेरो वाहन नम्बर BR 01 PG 5458 से दस पेटी बन्टी बबली देशी शराब कुल 90 लीटर (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 7,20,000/- रुपये) बरामद कर मौके से दो अभियुक्तों बीरबल आलम पुत्र साहब हुसैन निवासी बरनिया गोखुल थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज (बिहार) , जुनैद आलम पुत्र सगीर मियां निवासी बरनिया गोखुल थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज(बिहार) को गिरफ्तार किया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जरिए मुखबिर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेन्द्र कुमार सिंह को यह सूचना मिली की बिहार के रास्ते एक बलोरो वाहन से शराब की खेप बिहार जाने वाली है,सूचना पर विश्वास कर उन्होंने तुरंत उक्त जानकारी कार्यवाहक चौकी प्रभारी बहादुरपुर गौरव श्रीवास्तव को दिया । वही उन्होंने हमराह आरक्षी विरेन्द्र सिंह,आरक्षी बृजेश यादव,आरक्षी विरेन्द्र गुप्ता को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर गाड़ा बंदी कर उपरोक्त कामयाबी प्राप्त किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking