News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: हत्या के मामले वांछित पच्चीस हजार का ईनामिया पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 25, 2022  |  5:46 AM

1,473 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: हत्या के मामले वांछित पच्चीस हजार का ईनामिया पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ गिरफ्तार

कुशीनगर । बीती रात्रि जिले के तरयासुजान पुलिस और हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहा पच्चीस हजार रुपए का ईनामिया अभियुक्त से मुकामी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हो गया ,जिसमे वह घायल हो गया,पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह मय टीम बीती रात्रि वाघाचोर बंधे के तरफ गस्त में लगे थे की एक युवक मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देख कर मोटरसाइकिल रोक कर पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और वह गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी पहचान रोहित कुमार पुत्र स्व शिवनाथ भगत निवासी फुलुगनी थाना थावे जनपद गोपालगंज बिहार के रूप में हुई। जिसके विरुद्ध थाना तरयासुजान में गत दिवस हुए एक हत्या का मुकदमा दर्ज है और वह वांछित अभियुक्त है। जिसके ऊपर कुशीनगर पुलिस ने पच्चीस हजार रुपए का ईनाम घोषित किया हुआ था।

जानकारी हो की गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक हीरो पैशन मोटरसाइकिल, एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस के साथ एक फायर किया हुआ कारतूस का खोखा, एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

मुकामी पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking