News Addaa WhatsApp Group Join करें

तथाकथित डाक्टर ने मासूम का उखाड़ दिया दांत, बच्ची की हालत बिगड़ी, गले के नीचे से गिर रहा खून और मवाद

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 4, 2025  |  1:34 PM

136 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तथाकथित डाक्टर ने मासूम का उखाड़ दिया दांत, बच्ची की हालत बिगड़ी, गले के नीचे से गिर रहा खून और मवाद
  • छितौनी नगर पंचायत में छितौनी इंटर कालेज के सामने है उक्त चिकित्सक की दुकान
  • हालत बिगड़ने पर परिजनों का क्लिनिक पर हंगामा
  • चिकित्सक के विरुद्ध थाने में दी है तहरीर

खड्डा/कुशीनगर। बिना रजिस्ट्रेशन एवं योग्यता के दुकान खोलकर बैठे नीम हकीम डाक्टर मरीजों को झांसे में लेकर जान लेने पर तुले हुए हैं। ताज़ा मामला छितौनी नगर पंचायत का है जहां दांत दर्द होने पर एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची को तथाकथित दांत का अस्पताल खोले झोलाछाप डाक्टर ने दांत उखाड़ने की सलाह दे दी और तत्काल दांत उखाड़ने का दबाव बनाकर पैसे के लिए बच्ची का दांत उखाड़ दिया। दो चार दिन बाद बच्ची के गले के नीचे से खून और मवाद गिर रहा है। हालत बिगड़ने पर बच्ची को घर वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं तथाकथित चिकित्सक के विरुद्ध परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

छितौनी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 विवेकानंद नगर निवासी अयोध्या जायसवाल अपनी 5 वर्षीय नतिनी अर्पिता के दांत में दर्द होने पर छितौनी इंटर कालेज गेट के सामने एक दंत चिकित्सक का बोर्ड लगाए डा. आर. के. दास के पास दिखाने ले गए। झोलाछाप डॉक्टर ने बच्ची के दांत को देखकर उसे उखाड़ने के बाद ही दर्द सही होने की बात की और बच्ची का दांत उखाड़ दिया। बच्ची को दांत उखाड़ने के बाद से ही परेशानी और बढ़ गई और दो चार दिन बाद गला सूज गया तो घर वालों को घबराहट शुरू हो गई। गुरुवार को बच्ची के गले के नीचे से फूले हुए भाग से लगातार मवाद और खून बहने लगा तो परिजनों के होश उड़ गए। तथाकथित डाक्टर पर बच्ची का दांत जबरदस्ती और पैसे के लालच में उखाड़ने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने उसके क्लिनिक पर हंगामा किया और हनुमानगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर बच्ची अर्पिता को गले में सूजन और अत्यधिक दर्द से परेशान घर वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।

इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.पीएन गुप्ता का कहना है कि शिकायत मिलने पर उक्त क्लिनिक की जांच कर दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ हनुमानगंज मनीष कुमार पांडेय ने कहा है कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking