News Addaa WhatsApp Group Join करें

शिक्षक सम्मेलन बुधवार को महावीर इंटरमीडिएट कॉलेज, फाजिलनगर में सम्पन्न हुआ

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 29, 2021  |  2:54 PM

553 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शिक्षक सम्मेलन बुधवार को महावीर इंटरमीडिएट कॉलेज, फाजिलनगर में सम्पन्न हुआ

कुशीनगर। शिक्षक प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी का फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षक सम्मेलन बुधवार को महावीर इंटरमीडिएट कॉलेज फाजिलनगर में सम्पन्न हुआ। बैठक के मुख्य अतिथि गंगा सिंह कुशवाहा,विधायक फाजिलनगर ने बताया कि शिक्षक होना गौरव और सौभाग्य की बात है।उन्होंने नकल के दौर को समाप्त कर एक नए दौर की स्थापना का श्रेय भारतीय जनता पार्टी को देते हुए अपने शिक्षक और प्रधानाचार्य के रूप में पूर्व की स्मृतियों को साझा किया।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य डॉ अमृतांशु शुक्ला ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय द्वारा प्रेरित मूल्यों को स्मरण करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए तमाम सुधारों की चर्चा की।डॉ शुक्ला ने जन जन तक शिक्षकों द्वारा जनोपयोगी कार्यों को पहुंचाने की अपील की।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ अक्षयवर पांडेय ने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए राष्ट्रीय भावना को प्राथमिकता देने की बात की।

अतिथियों का स्वागत सह संयोजक डॉ विनोद सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक आनंद प्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन धीरेन्द्र त्रिपाठी ने किया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक शशि शर्मा, कृष्ण मुरारी धर द्विवेदी,कमलेश सिंह,विश्राम यादव,असलम अंसारी,प्रेमशंकर शुक्ल,अतुल त्रिपाठी,मनोज यादव और सत्येन्द्र नाथ चतुर्वेदी समेत तमाम शिक्षक उपस्थित रहे||

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking