खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना से परिवहन कर लायी जा रही एक अदद अवैध बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली को तहसीलदार खड्डा ने पकड़कर हनुमानगंज थाने को आवश्यक कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया है।
सोमवार की देर शाम तहसीलदार महेश कुमार पनियहवा की तरफ औचक निरीक्षण में निकले थे तो एक बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली आती दिखाई दी, रोकवाकर ड्राइवर से संबंधित कागजात की मांग की तो वह कोई वैध पेपर नहीं दिखा सका। तहसीलदार ने उक्त बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली को हनुमानगंज थाने को सुपुर्द करा दिया। तहसीलदार महेश कुमार ने बताया कि एक अवैध बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली को कार्रवाई के लिए हनुमानगंज थाने को सुपुर्द किया गया है।
सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…
पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…
कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…