News Addaa WhatsApp Group Join करें

तहसीलदार कसया ने सुपरवाइजरों व बीएलओ के साथ की बैठक

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 20, 2024  |  6:50 PM

149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तहसीलदार कसया ने सुपरवाइजरों व बीएलओ के साथ की बैठक
  • बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे कर मतदाताओं का करें सत्यापन- धर्मवीर सिंह, तहसीलदार कसया

कसया। भारत निर्वाचन आयोग ने 20 अगस्त से मतदाता सत्यापन अभियान संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत बीएलओ घर घर आकर, मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।मंगलवार को कसया तहसील सभागार में तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी सुपरवाइजरों व बीएलओ के साथ बैठक की।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा आर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के तहत 20 अगस्त से 18 अक्टूबर 2024 तक विधानसभा का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलेगा। अभियान के दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित रहकर फोटोयुक्त मतदाता सूची में अंकित मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। आमजनों से भी कार्य की सफलता में सहयोग करने की अपील की।तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। निर्वाचन कार्य तय समय में पूर्ण करे,बैठक मे बीएलओ को सघन प्रशिक्षण भी दिया गया।

उन्होंने विधानसभा के मतदाताओं से अपील किया कि बीएलओ को अपने परिवार की सही सूचना देकर सत्यापन कार्य मे मदद करें।

बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी कसया विजयपाल नारायण त्रिपाठी,चकबंदी अधिकारी कसया विनय प्रकाश श्रीवास्तव,रजिस्ट्रार कानूनगो राजन मिश्रा,गन्धर्व उपाध्याय,मनोज राव समेत अन्य उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking