News Addaa WhatsApp Group Join करें

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रांसफर रखें बिजली के पोल से टकराया, बड़ा हादसा टला

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 24, 2025  |  7:29 PM

181 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रांसफर रखें बिजली के पोल से टकराया, बड़ा हादसा टला
  • हाई वोल्टेज सप्लाई लगे बिजली पोल में टकराने के बाद ट्रॉली में सवार मजदूरों में मची चीख-पुकार
रामकोला, कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर के वार्ड नंबर 5 चित्रगुप्त नगर धुआंटिकर में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर बिजली के 11000 वोल्ट सप्लाई वाले खंभे से टकरा गया। हादसे में ट्रॉली पर सवार मजदूर बाल-बाल बच गए और उनके बीच अफरा-तफरी मच गई।
घटना के दौरान मौजूद लोगों के अनुसार सिंगहा की तरफ से ट्राली जोड़कर रामकोला की ट्रैक्टर आ रहा था। ट्राली में आधा दर्जन महिला मजदूरों के अलावा धान की नर्सरी को लोड किया गया था। जो रोपाई करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर धुआंटिकर बाजार पार कर एक पुल के पास पहुंचा कि अचानक सड़क पर कुछ कुत्ते आ गए। उनको बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर बिजली के खंभे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभे से जुड़े ट्रांसफार्मर के तारों में स्पार्किंग शुरू हो गई और खम्भा टूट गया। जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जोरदार आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गये। ट्रॉली पर बैठी महिलाएं चीखने -चिल्लाने लगी। देखते ही देखते मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।  
हादसे के चलते रामकोला-सिंगहा मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिजली सप्लाई जल्द बहाल हो जाय इसके लिए तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त खंभे और तारों की मरम्मत कर शुरू कर दी।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking