News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा गन्ना समिति के दस संचालक निर्विरोध निर्वाचित तथा एक रिक्त

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 14, 2024  |  6:42 PM

192 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा गन्ना समिति के दस संचालक निर्विरोध निर्वाचित तथा एक रिक्त
  • भाजपा प्रत्याशी विवेक सिंह बंटी सहित दस निर्विरोध

हाटा/कुशीनगर। हाटा गन्ना समिति मुख्यालय पर हो रहे गन्ना संचालकों के चुनाव में ग्यारह सीटों पर चुनाव होना था जहां दस सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

सोमवार को निर्वाचन अधिकारी गोपीनाथ पाठक ने बताया कि बीते गुरुवार को संचालक सदस्यों ग्यारह सीटों के लिए 16 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिसमें सात जगहों पर एक एक पर्चे दाखिल किए गए थे।तथा चार जगहों पर दो दो पर्चे दाखिल किए गए थे। जहां सोमवार को नामांकन पत्रों के जांच के बाद चिउरहां,पगरा, सकरौली,बरसैना के एक एक उम्मीदवार ने अपने पर्चे उठा लिए जिससे वहीं एक जगह रिक्त हैं। जिससे चिऊरहा से सुमित्रा देवी,ढाढा बुजुर्ग से मंजू देवी, नौतन हथियागढ से इंद्रावती देवी,पड़री से साधुशरण शाही,पिपरा दौला कदम से गमला सिंह, बढ़या बुजुर्ग से विवेक सिंह बंटी, बरसैना से हरेंद्र सिंह, मिश्रौली देवेन्द्र सिंह, सकरौली से दीन दयाल मिश्र, निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

सभी उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होंने पर विधायक मोहन वर्मा व रामकोला विधायक विनय कुमार गौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, पूर्व अध्यक्ष छेदी राव,अनिल मणि, संजीव कुमार राव उर्फ पिंटू,टुन टुन राव,मनीष चौरसिया, रामानुजन मिश्र, रणजीत सिंह, सत्यजीत त्रिपाठी, उदयवीर सिंह, हरेंद्र त्रिपाठी बाबू नंदन सिंह,भोला गुप्ता, चन्दन राव, सहित अन्य मौजूद रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking