News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी के कुशीनगर समेत दस जिलों में होगी अपनी जेल,जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 23, 2022  |  10:43 AM

948 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी के कुशीनगर समेत दस जिलों में होगी अपनी जेल,जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य WhatsApp
Responsive image
  • कुशीनगर मे होगी जिले की अपनी जेल
  • अपराध‍ियों पर और सख्‍त होगी योगी सरकार
  • यूपी के दस ज‍िलों में नई जेलो के लिए जमीन खरीदने के न‍िर्देश

कुशीनगर ।जेलो में क्षमता से अधिक बंदियों के निरुद्ध होने की समस्या से निपटने के लिए जेलों में नई बैरकों के साथ ही नई जेलो का निर्माण भी जल्द होगा। मुख्यमंत्री ने जेलों की सुरक्षा-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये हैं।

आपके लिए और..- छठ घाटों की सुरक्षा में मुस्तैद चौकी प्रभारी ने पेश...

उत्तर प्रदेश की जेलों में अधिक कैदियों को हिरासत में रखने की समस्या से निपटने के लिए राज्य में जल्द ही नई जिलों का निर्माण किया जाएगा,राज्य में दस जेलो में जल्द ही नई जिला जेलो का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार जेलो अमरोहा, संभल, शामली और मुजफ्फरनगर की जिला जेलों के लिए जमीन खरीदने के निर्देश अफसरों को दिए, इसके साथ ही उन्होंने राज्य के कुशीनगर,अमेठी, हाथरस, औरैया, हापुड़, चंदौली, भदोही, संभल और महोबा में जिला जेलो के निर्माण का काम जल्द शुरू करने का निर्देश भी दिया.उन्होंने अगले सौ दिनों में सात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग इकाइयों की स्थापना के साथ ही जेल मुख्यालय में मल्टी कॉन्फ्रेंसिंग यूनिट भी स्थापित करने का भी आदेश दिया.

दरअसल राज्य के कई जिलों में जिला जेल नहीं है. जिसके कारण कैदियों को दूसरे जिलों में रखना पड़ता है. लिहाजा राज्य सरकार ने हर जिले में जिला जेल स्थापित करने का फैसला किया है. कारागार एवं होमगार्ड विभाग की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैदियों की भीड़ भाड़ की समस्या से निपटने के लिए पुरानी जेलो में नए बैरक बनाने के साथ ही अमरोहा, संभल, शामली और मुजफ्फरनगर में जिला कारागारों के निर्माण के लिए जमीन खरीदने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने कहा कि कुशीनगर,अमेठी, हाथरस, औरैया, हापुड़, चंदौली, भदोही, संभल और महोबा में जिला जेलो के निर्माण का काम जल्द शुरू किया जाए.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…

क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक
क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक

हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking