कुशीनगर । रविवार को दस बजे दिन में राष्ट्रीय राज मार्ग -27 के रास्ते बिहार को ले जाये जा रहे प्रतिबंधित गो बंश के साथ दो पशु तस्करों को गिरफ्तार करने में तरयासुजान पुलिस कामयाब हुई है।
बता दे की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचंद के नेतृत्व में तरया सुजान पुलिस द्वारा एक अदद पिकप संख्या यूपी 57ए टी 6608 में कुल चार राशी गोवंशीय पशु एक गाय व तीन बैल के साथ कुल दो अभियुक्तो की गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त की है।
प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी ,चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय राय,हेड कांस्टेबल विजली सिंह,आरक्षी रितेश यादव की टीम ने सलेमगढ़ टोल प्लाजा नेशनल हाइवे पर गडा बन्दी कर उक्त पीकप पर लदे गो बंश को तस्करो के हाथ से मुक्त कराते हुए दो पशु तस्करों गिरफ्तार करने में सफल हुये। पकड़े गये तस्करो की पहचान इकबाल अहमद पुत्र मु0 कुर्बान मियां सा0 पिपरा दिघवलिया थाना रघुनाथपुर जनपद सिवान बिहार ,अली हुसैन पुत्र नसरूद्दीन सा0 नवादा परसौनी थाना उचका गांव जिला गोपालगंज विहार के रूप में हुआ है।
मुकामी पुलिस सुसंगत धराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुये पकड़े गई अभियुक्तो को जेल भेजते हुये विधिक कार्यवाही में जुटी है।
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…