News Addaa WhatsApp Group

दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव के 29 वे वर्ष का लक्ष्मीगंज बाजार से हुआ आगाज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 16, 2021  |  1:01 PM

1,305 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव के 29 वे वर्ष का लक्ष्मीगंज बाजार से हुआ आगाज

कुशीनगर । श्याम भक्तों ने इस सामूहिक कार्यक्रम में शंकर मंदिर प्रांगण को रंग बिरंगी लाइटों से व बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार कर दरबार सजाया| 24 घंटे की अखंड ज्योति स्थापना के साथ शुरुआत की गई इसके बाद सौरभ गाड़िया व उनकी टीम ने मंगल पाठ का वाचन किया इसके बाद महिला मंडली की सदस्य बबिता अग्रवाल ने गणेश वंदना के साथ भजन संध्या की शुरुआत की बाबिता ने हम श्याम बिहारी के चेले है… वो खाटू वाला श्याम धनी मेरा यार… से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, बरेली से पधारे राम श्याम बंधु ने श्याम चरणों में दे दो ठिकाना… म्हारो प्यारो खाटूधाम… लखनऊ के कुंदन अकेला ने श्याम संभालो मुझे..ओ सांवरे.. हैप्पी बर्थडे… आया जन्मदिन श्याम का… के साथ दूर दूर से आये भक्तों को भजनों मे सराबोर कर दिया इसके साथ ही सुमन गोस्वामी द्वारा स्थानीय लोकप्रिय भाषा भोजपुरी में भजन सुना सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया| कोलकाता से पधारी नृत्य नाटिका टीम ने अपनी मनोहारी झाकियों की बड़ी ही खूबसूरत प्रस्तुति दी| दो दिवसीय कार्यक्रम में दूर दूर से श्याम प्रेमी आये पूरा मंदिर प्रांगण मे भक्तों का ताता लगा रहा| मीडिया प्रभारी ऋषभ गर्ग ने बताया कि तमाम श्याम प्रेमी जो अपने करोबार के साथ दूर शहरों में जा कर रहने लगे हैं वो अपने इस कार्यक्रम को भूल नही पाते आयोजन की सूचना मिलते ही अपने करोबार को छोड़ उत्सव में शामिल होने चले आते हैं इसमें मुख्य रूप से अनिल अग्रवाल, पंकज पोद्दार, दीपक अग्रवाल, अमित अग्रवाल, योगेंद्र गर्ग,सुरेश पोद्दार, प्रतीक अग्रवाल, नवनीत गाड़िया, अंकित पोद्दार, कौशल किशोर गाड़िया, विनय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, गुड्डू गुप्ता,पुनीत अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल,टीटू अग्रवाल, कविता गाड़िया, सुनीता अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, सरिता पोद्दार, सरोज गर्ग, जानकी, महिमा, मंजु अग्रवाल, सपना अग्रवाल, रितू अग्रवाल, आदित्य, लड्डू, आदि मौजूद रहे इनके साथ ही इस बार मण्डल के युवाओं ने बड़े ही तत्परता से पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारियों को संभाल रखी है|

आज की हॉट खबर- पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़,...

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking