News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली नगर क्षेत्र में जर्जर विद्युत तार व पोल बदलने हेतु चेयरमैन ने सांसद विधायक को ज्ञापन सौंपा

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 13, 2023  |  3:36 PM

101 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली नगर क्षेत्र में जर्जर विद्युत तार व पोल बदलने हेतु चेयरमैन ने सांसद विधायक को ज्ञापन सौंपा

सुकरौली/कुशीनगर । सुकरौली नगर पंचायत क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर विद्युत तार व पोल बदलने हेतु नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने सांसद विजय कुमार दूबे विधायक मोहन वर्मा को ज्ञापन सौंपा।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

चेयरमैन राजनेति कश्यप ने ज्ञापन के माध्यम से सांसद व विधायक को ज्ञापन के माध्यम से कहा कि सुकरौली नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं है। कहीं विद्युत पोल नहीं है तो कहीं तार पूर्ण रूप से जर्जर हो चुकी है। जिससे क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्याएं निरंतर बनी रहती है। वहीं विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा विभाग के प्रति काफी नाराजगी होती है।ऐसे में विद्युत उपभोक्ताओं के जन समस्याओं के निराकरण क्षमता वृद्धि के ट्रांसफार्मर लगाना जनहित में अति आवश्यक है। ज्ञापन लेने के बाद सांसद विजय कुमार दूबे व विधायक मोहन वर्मा ने अधिशाषी अभियंता प्रवीण ओझा को शीघ्र तार व पोल लगाने का निर्देश दिया।

इस दौरान एसडीओ सुकरौली ऋषभ श्रीवास्तव हाटा पी जायसवाल सभासद राम मिलन यादव,असलम शाह , उपेन्द्र यादव, मन्नू चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking