News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: हैवान बनी बेटी ने पैसे के लालच में माँ को उतरा मौत के घाट, पती संग रची साज़िश, पुलिस ने किया खुलासा…

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 18, 2022  |  1:21 PM

1,003 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: हैवान बनी बेटी ने पैसे के लालच में माँ को उतरा मौत के घाट, पती संग रची साज़िश, पुलिस ने किया खुलासा…

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में बीमा पॉलिसी के पैसों के लालच में मां की हत्या करने वाले कलयुगी बेटी सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घटना वाले दिन महिला की तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। फिर शव पर पेट्रोल छिडक़कर और एलपीजी गैस का रेगुलेटर खुला छोडक़र जला दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आला कत्ल तकिया, पेट्रोल की बोतल व अन्य सामान बरामद किया है।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

ग्रेटर नोएडा एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि 15 अप्रैल को थाना दनकौर क्षेत्र के दनकौर कस्बे में वीरमवती पत्नी स्व वीर सिंह का शव कमरे में जली हुई हालत में मिला था। मृतका के बेटे ने अपनी बहन और जीजा पर बीमा पॉलिसी के पैसों के लालच में मां की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने रविवार को बिजली घर तिराहे के पास से आरोपी बेटी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मीनू पत्नी महावीर, महावीर, अशोक निवासी ग्राम हतेवा थाना दनकौर के रूप में हुई है। इसके अलावा चौथा आरोपी बिजन ग्राम मिर्जापुर थाना रबुपुरा गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है।

15 लाख रुपए और जमीन के 64 प्रतिशत मुआवजे का था लालच: एडीसीपी ने बताया कि वीरमवती को पति के मृत्यु के चलते बीमा पॉलिसी के 15 लाख रुपए मिले थे। साथ ही कुछ दिनों में उसे जमीन का 64 प्रतिशत मुआवजा मिलने वाला था। इसी बात को लेकर आरोपी बेटी मीनू अपने व दामाद महावीर महिला वीरमवती से हिस्सा चाहते थे। वीरमवती के मना करने पर आरोपियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking