खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के परसौनी गांव के समीप स्थित सरस्वती इंटरमीडिएट कालेज में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रान्त के तत्वावधान में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्राओ ने रंगबिरंगी राखियां बनाई थी, जिसे छात्रों के कलाइयों पर बांधकर रक्षा करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रामभरोसा गुप्त और जिला फार्मविजन संयोजक पंकज द्विवेदी ने संयुक्त रूप से विद्या की देवी सरस्वती माँ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके माल्यार्पण और पुष्पार्जन करके किया। इस दौरान छात्राओ के एक समूह ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। जो बहुत ही सराहनीय रहा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य रामभरोस गुप्त ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व सिर्फ भाई-बहन का पर्व नहीं है, बल्कि एक दूसरे के प्रति समर्पण और सदैव रक्षा करने का पर्व है। सीमा पर जो सैनिक तैनात हैं, राखी भेजकर उनका हौसला बढ़ाना भी हमारा नैतिक कर्त्तव्य है। अभाविप के जिला फार्मविजन संयोजक ने रक्षा बंधन पर्व के महत्व को बताते हुवे सभी को शुभकामनाएं दी।
उपस्थित लोगों ने एवीबीपी के इस पहल की सराहना किया। कार्यक्रम का संचालन राजू यादव और राजेश मिश्रा ने किया।
इस दौरान केदार यादव, कमलेश गुप्त, रमेश गुप्त, बबलू कुमार अजय साहनी, राधवेन्द्र सिंह, अशोक मल्ल, श्रीकिशुन चौहान, आराधना दुबे, प्रियंका मद्धेशिया, पुष्पांजलि, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…