News Addaa WhatsApp Group Join करें

बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया का रक्षाबंधन का पर्व

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 19, 2024  |  6:00 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया का रक्षाबंधन का पर्व

रामकोला/ कुशीनगर । आस्था एवं विश्वास का पवित्र व अटूट पर्व रक्षाबंधन सोमवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संबंधों की मधुरता एवं सुरक्षा कवच की भावना से ओत-प्रोत राखी के इस पर्व में भाई- बहन राखी बंधवाने व बांधने में व्यस्त दिखे।जहां बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बाँध माथे पर तिलक लगाकर उसके दीर्घायु की कामना कर रही थी वहीं भाई भी इस पवित्र बंधन के मौके पर उपहार के साथ अपनी बहन की हर परिस्थिति में रक्षा करने की प्रतिज्ञा का अमूल्य उपहार दे रहा था।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

हिन्दू धर्म के इस महान पर्व पर पूरा दिन चहल-पहल से भरा रहा।भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित इस पर्व की तैयारी में एक सप्ताह से ही बहनें लगी हुई थी तथा राखी की दुकानों से बाजार सजा हुआ था।  योग्य आचार्यों के अनुसार रक्षाबंधन का शुभमुहूर्त दिन के 1.25 बजे के बाद था। लोगों नेे रक्षाबंधन पर्व को धूमधाम से मनाया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking