खड्डा/कुशीनगर। खड्डा इलाके में गंडक नदी के मुहाने पर आए प्राथमिक विद्यालय विंध्याचलपुर का आधा हिस्सा कट कर नदी में विलीन हो रहा है। खेती सहित आस- पास की जमीनें तेजी से कटकर बह रही हैं। स्कूल के थोड़ी दूर कटान होते देख पूर्व में शाहपुर गांव में विद्यालय को शिफ्ट करा दिया गया है।
दियारा के विंध्याचलपुर गांव में लगभग 15 वर्ष पूर्व वहां के बच्चो के पढने के लिए प्राथमिक विद्यालय बनाया गया था।
पिछले दो वर्ष से स्कूल के इर्द-गिर्द नदी का तेवर उग्र है और कटान हो रहा है। प्रधान प्रतिनिधि छोटेलाल ने बताया कि तेजी से फसल सहित खेती नदी काट रही है। कटान करते हुए नदी प्राथमिक विद्यालय के भवन तक पहुँच गयी है इसका आधा हिस्सा कट गया है। बाकी हिस्सा कभी भी कट सकता है। लोगों का घर भी नदी के जद में आ गया है। दियारे के खेती पर ही यहां के लोगों का जीवन है। इसके कट जाने से बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है। एसडीएम आशुतोष का कहना है मामला संज्ञान में नहीं था, अब आया है। राजस्व टीम भेजकर जायजा लिया जाएगा। प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान की जाएगी।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…