खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाने के पुलिसकर्मियों की मानवीय चेहरा एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। हुआ यूं कि खड्डा थाना क्षेत्र के बहोरछपरा गांव निवासी रोहित प्रसाद गुप्ता पुत्र रामशरण गुप्ता उम्र 49 वर्ष परिवारिक कलह को लेकर नाराज हो गये और घर से यह कहते हुए निकले कि मैं रेलवे लाइन पर अपनी जान देने जा रहा हूं। परिजन परेशान हो गए। जब इसकी भनक व सूचना खड्डा पुलिस को मिली तो बिना देर किए कांस्टेबल राहुल कुमार पांडेय एवं कांस्टेबल प्रेम नारायण वर्मा खड्डा रेलवे स्टेशन के सहित आस-पास रेलवे लाइन के किनारे- किनारे खोजते हुए जा रहे थे तभी अचानक उनकी नजर एक व्यक्ति पर पड़ी एवं देखे कि रोहित रेलवे लाइन के किनारे बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। मौके पर पुलिस द्वारा उनको काफी समझा-बुझाकर घर ले जाया गया और उनके परिजन को सुपुर्द किया।
शाम व अंधेरा होने के कारण यदि पुलिस तत्परता नहीं दिखाती तो शायद परिवार के सामने दु:खो का पहाड़ खड़ा हो जाता एवं जान देने की नियति बनाए रोहित की जिंदगी की इहलीला समाप्त हो जाती। पुलिस कर्मियों के सहयोग के लिए परिवार सहित गांव के लोग पुलिस को बारंबार धन्यवाद दे रहे हैं।
हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…
कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…