News Addaa WhatsApp Group Join करें

नगरपालिका परिषद पडरौना द्वारा 15वें वित्त आयोग मद से हाइड्रोलिक इलेक्ट्रिक लैडर का क्रय कर लोकार्पित कर दिया गया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 3, 2022  |  10:57 PM

732 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नगरपालिका परिषद पडरौना द्वारा 15वें वित्त आयोग मद से हाइड्रोलिक इलेक्ट्रिक लैडर का क्रय कर लोकार्पित कर दिया गया

कुशीनगर। नगर पालिका परिषद पडरौना द्वारा 15 वे वित्त आयोग मद से हाइड्रोलिक इलेक्ट्रिक लैडर का क्रय कर लोकार्पित कर दिया गया

आपके लिए और..- बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी,...

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने विधिवत पूजन कर इलेक्ट्रिक लैडर को जनसमर्पित किया। पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपने सम्बोधन में बताया कि आने वाले मानसून के समय आये दिन आंधी तूफान के कारण विद्युत फॉल्ट, तार टूटने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। ऐसे समय मे विद्युत कर्मचारियों को सीढ़ी के माध्यम से भीगे पोल पर चढ़ने व आपूर्ति बहाल करने में तमाम समस्या का सामना करना पड़ता है। साथ ही दुर्घटना व अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक लैडर का क्रय किया गया है। बता दें कि अध्यक्ष प्रतिनिधि रहते हुए वर्तमान नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने 2007 के अपने प्रथम कार्यकाल मे भी हाइड्रोलिक लैडर का क्रय कर आसपास के जिलों में एक नई तकनीक को राह दी थी। साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले समय मे नपा नई तकनीकों से पालिका को संजोते रहेगी। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उनके साथ जलकल लिपिक अशोक गुप्ता, आलोक विश्वकर्मा नीरज मिश्र, सुशील तिवारी, मनीष, सिंह संतोष गौतम, अमित तिवारी भोला, साह रमेश गुप्ता, गोविन्द रौनियार सन्तोष के अलावा नपा के अन्य कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित

मथौली बाजार कुशीनगर, विद्युत उपकेंद्र सोहसा मठिया से होने वाली विद्युत आपूर्ति ग्राम सभा…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब

हाटा, कुशीनगर। टीकरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को गांव की…

बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा

सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…

बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking