News Addaa WhatsApp Group Join करें

ब्लाक सभागार सुकरौली में सांसद ने सुनी समस्या; पीड़ितो को त्वरित न्याय दे अधिकारी- सांसद 

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Sep 2, 2022  |  4:49 PM

581 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ब्लाक सभागार सुकरौली में सांसद ने सुनी समस्या; पीड़ितो को त्वरित न्याय दे अधिकारी- सांसद  WhatsApp
Responsive image
  • संबंधित अधिकारी को जल्द निस्तरिकरण हेतु दिया सख्त निर्देश
सुकरौली/कुशीनगर। शुक्रवार को ब्लाक सभागार सुकरौली पर जनसुनवाई कार्यक्रम के अन्तर्गत सांसद विजय कुमार दुबे ने जनसुनवाई केंद पर जनपद के विभिन्न ब्लाक व ग्राम सभा से आये फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुन कर उसके त्वरित कार्यवाही हेतु निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को दुरभाष पर सख्त निर्देश दिया। सांसद ने कहा कि जनसुनवाई केन्द्र पर आए प्राथना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की जनसुनवाई पर आए किसी मामले के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही किया जाएगा।और पीड़ित को त्वरित न्याय दे अधिकारी।
जनसुनवाई केंद्र पर काफी संख्या में क्षेत्र  से आये हुए मामले सुकरौली विकास खण्ड अन्तर्गत विभिन्न ग्राम सभा से आए लोगो ने प्राथना पत्र के माध्यम से अपनी समस्या को जनसुनवाई कार्यक्रम सांसद कुशीनगर को  बताया जिसपर सांसद ने जल्द निस्तारण हेतु उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारी को सख्त निर्देशन किया।साथ ही दूरभाष पर अधिकारियों को सख्त निर्देशन दिया की जो भी मामले कार्यक्रम में आ रहे हैं उसको प्रमुखता से जल्द निस्तारण के लिए सख्त निर्देशित किया। जनसुनवाई कार्यक्रम में विद्युत, राजस्व,सहित पुलिस विभाग के विभिन्न मामले आए। जिसमे सबसे पहले प्रमुख मामला ग्राम सभा सुबुधिया खुर्द की विधवा  अनुसुइया ने बताया की ग्राम सभा के सार्वजनिक शौचालय पर समूह के जरिए मेरी नियुक्ति किया गया था लेकिन एक साल पूर्व मुझे बिना बताए किसी अन्य महिला को नियुक्त किया गया है कोरोना काल में पति की मृत्य हो गया जिससे पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं है जिसपर सांसद ने डी पी आर ओ कुशीनगर को जांच कर सही व्यक्ति के लिए दूरभाष पर निर्देशित किया गया।इसके बाद ग्राम सभा मिश्रौली की सर्वजीत, नगर पंचायत सुकरौली की सुनीता देवी,और ग्राम सभा सुबिधिया की पतिया देवी ने आवास के लिए प्रार्थना पत्र दिया जिसपर खण्ड विकास अधिकारी और अधिशाही अभियंता मछरगवा की प्रधान ने ग्राम सभा में विवाह भवन व छठ घाट के लिए प्रार्थना पत्र दिया जिसपर जिलाधिकारी कुशीनगर को सांसद ने दूरभाष पर निर्देशित कियाइसी तरह मथौली बाजार की कौशल्या देवी ने जमीनी विवाद का मामला रखा जिसपर उपजिलाधिकारी हाटा को जल्द निस्तारण हेतु सख्त निर्देशित किया। इसी प्रकार ग्राम सभा बनकटा की सुनीता सिंह व सीमा सिंह ने आवास के लिए प्रार्थना पत्र दिया जिसपर मौके पर उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी सुकरौली को निस्तारण के लिए निर्देशित किया।ग्राम सभा अवरवा के निशान चन्द गुप्ता ने ग्राम सभा में पिच रोड की मांग किया ,ग्राम सभा बेलवा बलुआ की गुलैचा देवी ने सम्पत्ति संबंधी मामले के लिए प्रार्थना पत्र दिया जिसपर उपजिलाधिका हाटा को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। पिडरा गोविंद टोला के जियन चौहान ने जमीनी विवाद के लिए प्रार्थना पत्र दिया जिसपर थाना अध्यक्ष हाटा को निर्देशित किया। इसी प्रकार रामपुर झुरिया के रामसमूझ ने भी जमीनी विवाद का । मामला पेश किया जिसपर थाना अध्यक्ष हाटा को निस्तारण किया।इसी प्रकार विमलेश पाण्डेय ने सुकरौली में स्वास्थ केंद पर उच्च स्वास्थ केंद और ट्रामा सेन्टर की मांग किया जिसपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर को निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में सैकड़ों संख्या में फरियादी ने प्राथना पत्र दिया जिसमे उपस्थित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देशित किया।और मौके पर उपस्थित सभी अधिकारी को सख्त निर्देशित किया की जनसुनवाई में आए सभी मामले को प्रमुखता से जल्द निस्तारण करने के लिए सख्त निर्देशित किया।
इस दौरान विधायक हाटा मोहन वर्मा,ब्लाक प्रमुख सुकरौली रंजना पासवान, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र पासवान,वरिष्ट भागवत चौहान,मण्डल अध्यक्ष गण सुकरौली ज्ञान विक्रम सिंह, अहिरौली मनोज पाण्डेय,रामानुज मिश्रा,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, संतोष दुबे,खण्ड विकास अधिकारी कृष्णा चतुर्वेदी ,आनन्द वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, राजेश गुप्ता, संजीव जायसवाल, अमन त्रिपाठी, सुबास पाण्डेय, सत्यवान सिंह, राजेंद्र गुप्ता, कन्हैया वर्मा, छोटेलाल वर्मा,राम समुझ पासवान सतेन्द्र सिंह,बाबू नन्दन सिंह, सहायक खण्ड विकास अधिकारी , रामाशीष गौतम ,विकास तिवारी अंकित मद्धेशिया, सत्यकाम पाण्डेय, विवेक सिंह बंटी, वीरेंद्र मिश्रा,सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारि गण व कार्यकर्ता गण व ब्लाक कर्मचारी सहित काफी संख्या में फरियादी गण उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking