News Addaa WhatsApp Group Join करें

सांसद ने यूक्रेन से सकुशल लोटे बच्चों व परिजनो से मिलकर पुष्प गुच्छ व माल्यार्पण कर किया स्वागत

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 6, 2022  |  9:18 PM

1,337 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सांसद ने यूक्रेन से सकुशल लोटे बच्चों व परिजनो से मिलकर पुष्प गुच्छ व माल्यार्पण कर किया स्वागत
  • खड्डा कस्वे निवासी यूक्रेन से सकुशल घर वापस आये दो युवकों के परिजनों से कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने मिलकर कुशलक्षेम लिया व बधाई दी।

खड्डा/कुशीनगर। रविवार को दोपहर बाद सांसद विजय कुमार दूबे ने विगत दिनों पूर्व यूक्रेन में मेडिकल मेडिकल की पढ़ाई के लिए गए खड्डा कस्वे के वार्ड नं० वार्ड 4 सुभाष नगर के निवासी श्याम सुंदर वर्मा के पुत्र अखिल कुमार वर्मा व वार्ड न०1 अम्बेडकर नगर निवासी किशोर पाल के पुत्र मोहन पाल जो विगत 3 व 4 मार्च को खड्डा नगर वापसी किये। इसकी जानकारी मिलने पर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे ने सभी छात्रों के घर पहुँचकर उनको माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ देकर उनको सम्मानित कर बधाई देते हुए उनका कुशल क्षेम लिया साथ ही उन्होंने सभी परिजनो को आश्वस्त किया की आगे भी किसी प्रकार की सुविधा या सहायता के लिए हमेशा परिजनों के साथ सहयोग करेंगे। इस दौरान सांसद श्री दुबे ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा०नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी जी की कुशल विदेश नीति के वजह से ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय छात्र सकुशल देश वापसी कर रहे है।जिसके लिए मा०प्रधानमंत्री जी का जनपद के सभी जनता के तरफ से आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।साथ ही बच्चों के परिजनों ने सांसद विजय कुमार दूबे व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर...

इस दौरान भाजपा निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी विवेकानंद पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ नीलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष प्रधानसंघ संतोष मणि त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, प्रदुम्मन तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, सुनील प्रजापति, संतोष दुबे, निखिल उपाध्याय, सोनू बाबा, व्यास गिरी आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

कुशीनगर: विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित फॉरेन…

एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित बीआरसी परिसर में वन महोत्सव के तहत…

बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking