News Addaa WhatsApp Group Join करें

बिड़ला समूह के चेयरमैन स्व केके बिरला को मरणोपरांत अवार्ड मिलने से चीनी मिल के अधिकारियों ने जताई खुशी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 17, 2023  |  10:10 PM

544 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिड़ला समूह के चेयरमैन स्व केके बिरला को मरणोपरांत अवार्ड मिलने से चीनी मिल के अधिकारियों ने जताई खुशी

हाटा/कुशीनगर । उद्योगपति एवं बिरला ग्रुप के चेयरमैन रहे स्व डा. के के. बिरला को मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से शुक्रवार को सम्मानित किया गया।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

उक्त सूचना मिलते ही ढाढा स्थित चीनी मिल के अधिशाषी उपाध्यक्ष सुरेन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में मिल अधिकारियों,कर्मचारियों एवं कृषकों में खुशी की लहर दौड़ गई, मिल परिसर में सभी कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उद्योगपति को यादकर उन्हें नमन किया। शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में उत्तर प्रदेश शुगर मिल एशोसिएशन की तरफ से यू पी में शुगर इंडस्ट्री के 120 वर्ष पूरे होने पर एक समारोह आयोजित किया गया था,प्रदेश में 120 वर्ष पहले पहली चीनी मिल की स्थापना हुई थी। जहां भव्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्योगपति डाक्टर के के बिरला को प्रदेश की शुगर इंडस्ट्री में अविस्मरणीय योगदान को देखते हुए मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट से सम्मानित किया। लाइफ टाइम अचीवमेंट एवार्ड बिड़ला ग्रुप के मौजूदा चेयरमैन तथा उनके नाती सी एस नोपानी ने मुख्यमंत्री से अवार्ड ग्रहण किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल लक्ष्मीनारायण चौधरी,राज्य मंत्री संजय गंगवार,अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी,एस्मा के अध्यक्ष आदित्य झुनझुनवाला,यूपी एस्मा के प्रदेश अध्यक्ष सीबी पटौदिया,ढाढा चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष करन सिंह डी डी डी सिंह चीनी मिलों के इकाई प्रमुख,किसान सहित अन्य उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking