खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा सिसवा गोपाल निवासी एक व्यक्ति के अहमदाबाद से घर लौटने के क्रम में लापता हो जाने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी है। परिजनों ने सोशल मीडिया पर सूचना डालकर लोगों से ढूंढने में मदद मांगी है। खड्डा थाने में परिजनों ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामसभा सिसवा गोपाल निवासी शुकुरूल्लाह अंसारी पुत्र मुंसरीम अहमदाबाद में रहकर रोजी रोटी कमाता है। वह 22 नवम्बर की सुबह आठ बजे ओखा एक्सप्रेस से चले थे, लेकिन वह शुक्रवार की दोपहर तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों में इसको लेकर चिंता व्याप्त है। परिजन गोरखपुर व आस पास ढूंढने में जुटे हुए है। सोशल मीडिया पर भी शुकुरूल्लाह के लापता होने की सूचना डालकर लोगों से ढूंढने में लोगों से मदद मांगी है। लापता व्यक्ति की पत्नी जैतूननेशा ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…