News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा-पड़रौना मुख्य सड़क पर गढ्डा बना राहगीरों के लिए जानलेवा

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 13, 2022  |  2:29 PM

566 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा-पड़रौना मुख्य सड़क पर गढ्डा बना राहगीरों के लिए जानलेवा

खड्डा/कुशीनगर। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली खड्डा-पड़रौना मुख्य सड़क में एक्सीडेंटल जोन बगहवा इनार के पास लगातार वाहनों के चलने से बने गड्ढों से हादसे का खतरा बढ़ गया है। इन गड्ढों की वजह से कई बार लोग दुर्घटना के शिकार भी हो गए हैं लेकिन इसके बावजूद आज तक विभाग द्वारा गड्ढों को पाटने के लिए सुध नहीं ली जा रही है।

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी...

जिला मुख्यालय पड़रौना (कुशीनगर) के मुख्य खड्डा-पड़रौना मार्ग पर बगहवा इनार के पास सड़क कई जगह करीब आधा फीट का गड्ढा हादसे को दावत दे रहा है। इस व्यस्ततम मार्ग में दिनभर आवागमन का दबाव रहता है। भीड़-भाड़ के कारण यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। प्रधान संघ अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, संतोष यादव, धर्मेन्द्र शर्मा, राजन पाण्डेय, लालमुहम्मद अंसारी, अभिषेक सिंह”बंटी, सुनिल पाण्डेय आदि क्षेत्रीय लोगों ने सड़क पर बने गढ्डे को विभाग से गढ्डामुक्त कराने की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking