News Addaa WhatsApp Group

घूसखोर पुलिसकर्मी लगा रहे कुशीनगर पुलिस की साख पर बट्टा! लाखो रुपये रिश्वत लेकर विवेचना में हेरफेर मामले में दरोगा निलंबित, मुकदमा दर्ज

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 17, 2022  |  3:34 PM

1,146 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
घूसखोर पुलिसकर्मी लगा रहे कुशीनगर पुलिस की साख पर बट्टा! लाखो रुपये रिश्वत लेकर विवेचना में हेरफेर मामले में दरोगा निलंबित, मुकदमा दर्ज

कुशीनगर। रिश्वतखोर पुलिसकर्मी कुशीनगर पुलिस की साख को बट्टा लगा रहे हैं। यह पुलिस द्वारा रिश्वत लेने का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले रिश्वतखोरी के आ चुके हैं। कई मामलों में पुलिसकर्मियों को सस्पेंड व लाइन हाजिर भी किया जा चुका है लेकिन मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसके अलावा तस्करो/बदमाशों से सांठ-गांठ रखने वाले पुलिसकर्मी भी पुलिस की साख गिरा रहे हैं।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

रिश्वत खोर पुलिसकर्मियों की वजह से अभियुक्तों को ही फायदा मिलता है। ज्यादातर मामलों में पुलिसकर्मी अभियुक्त से रिश्वत लेकर विवेचना के दौरान धाराओं में खेल कर देते हैं या फिर कई लोगों के विवेचना से नाम निकलाने के लिए रिश्वत लेते हैं। ताजा मामला कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना का है यहाँ एसपी धवल जायसवाल के आदेश पर विवेचक दरोगा के खिलाफ हनुमानगंज थाना में भ्रष्टाचार सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

आपको बता दे, पीड़ित ने न्याय के लिए डीजीपी का दरवाजा पर दस्तक दिया गया था और हनुमानगंज थाना में तैनात दरोगा दीनानाथ पर आरोप लगाया था की हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में दरोगा ने तीन लाख रुपये लेकर विवेचना में हेरफेर किया था। जिसके बाद डीआईजी ने प्रकरण की जांच का निर्देश एसपी कुशीनगर को दिया। जांच में दरोगा के खिलाफ प्रमाण मिलने पर हनुमानगंज थाना में भ्रष्टाचार सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। दरोगा के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच सीओ खड्डा संदीप वर्मा को सौंपी गई है।

इस संबंध में सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है। दर्ज मुकदमे में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन

विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित  खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…

साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…

प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न
प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न

हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking