News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही पुलिस की कामयाबी गुमशुदा बच्चे को 24 घंटे में खोज निकाला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 8, 2022  |  3:08 PM

1,077 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही पुलिस की कामयाबी गुमशुदा बच्चे को 24 घंटे में खोज निकाला

कुशीनगर । जिले की पुलिस इन दिनों रोते बिलखते लोगों के चेहरे पर हंसी लाने का काम कर रही है. जनपद की सेवारही पुलिस ने थाना क्षेत्र के पिपराघाट मुस्तकिल (जयपुर) गांव के रहने वाले पन्द्रह वर्षीय इरफान को सकुशल खोज निकाला और उसके परिजनों को सौंप दिया. इरफान अपने घर से अचानक लापता हो गया था. इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसके बाद सेवरही पुलिस ने उसे खोज निकाला.।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

परिजनों ने दर्ज कराई थी शिकायत

ग्राम पिपराघात मुस्तकील ,जयपुर थाना सेवरही निवासी खेरुल नेशा पत्नी साबिर ने पुलिस को सूचित किया कि उनका बेटा इरफान अचानक घर के बाहर से कही चला गया है. काफी तलाश के बाद भी उसके बारे में कहीं कोई जानकारी नहीं मिली. परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. घटना को गंभीरता से लेते हुए नवागत थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बिना देर किए घटना की प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल हरकत में आ गए,क्यों की आवेदिका उनके सामने दहाड़ मार कर अलाप करने लगी। उन्होंने तुरंत लड़के की बरामदगी के लिए पुलिस की टीम गठित की ,और खुद निकल पड़े। वही गठित टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक चौकी प्रभारी पिपराघाट शमशेर बहादुर यादव,आरक्षी अभिषेक,आरक्षी रोशन त्रिपाठी को साथ लेकर संभावित ठिकानों के तरफ दौड़ पड़े।

मात्र चौबीस घण्टे में किया बरामद

थानाध्यक्ष सेवरही संजय कुमार ने बताया की बच्चे की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी. पुलिस टीम की कड़ी मशकक्त के बाद मात्र 24 घण्टे में ही गुमशुदा बच्चा इरफान को पुलिस टीम ने सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.।

परिजनों ने दिया साधुवाद!

इरफान की मां खेरूल नेशा को जब अपने बच्चे को सकुशल बरामदगी की खबर सेवरही पुलिस द्वारा दिया गया, तो वह आल्हा ताला से थानाध्यक्ष सेवरही को दुआ देते हुए थाना परिसर पहुंची। जो खुशी को संभाल नहीं पा रही थी,और अपने आखों से झलकते आसुओं से अपने बच्चे को सकुशल बरामदगी के लिए बहुत ही बहुत दुआ देते हुए साधुवाद ज्ञापित किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking