News Addaa WhatsApp Group Join करें

फिर बढ़े घरेलू LPG गैस के दाम, 1000 के पार हुआ सिलेंडर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 19, 2022  |  10:54 AM

619 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फिर बढ़े घरेलू LPG गैस के दाम, 1000 के पार हुआ सिलेंडर

देश में ईंधन के मोर्चे पर लगातार महंगाई का करेंट लग रहा है. आज एक बार फिर गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो गई है. अब पूरे देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1000 रुपये के पार हो गए हैं. आज घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपये 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर 8 रुपये महंगा हो गया है.

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में 3 रुपये 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई: आज से दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1003 रुपये पर मिलेगा. पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 809 रुपये से 1003 रुपये पर पहुंच गया है. आज कोलकाता में एलपीजी के दाम 1029 रुपये और चेन्नई में 1018.5 रुपये तक आ गए हैं जिससे खाना पकाना और भी महंगा हो गया है.

इससे पहले 7 मई को भी बढ़े थे दाम: देश में इससे पहले 7 मई 2022 को भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था और उस समय 50 रुपये प्रति सिलेंडर की भारीभरकम बढ़ोतरी की गई थी. इसके साथ ही मई महीने में दो बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की जा चुकी है. वहीं आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी 8 रुपये महंगे हो चुके हैं.

जानें देश के प्रमुख शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम (14.2 किलोग्राम)

दिल्ली-1003 रुपये प्रति सिलेंडर
कोलकाता-1029 रुपये प्रति सिलेंडर
मुंबई-1002.50 रुपये प्रति सिलेंडर
चेन्नई- 1018.50 रुपये प्रति सिलेंडर

19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर कितना हुआ महंगा

दिल्ली- 2354 रुपये प्रति सिलेंडर
कोलकाता-2454 रुपये प्रति सिलेंडर
मुंबई-2306 रुपये प्रति सिलेंडर
चेन्नई- 2507 रुपये प्रति सिलेंडर

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक... खड्डा…

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, आज से लागू हुईं नई दरें
महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, आज से लागू हुईं नई दरें

न्यूज़ डेस्क, newsaddaa (कुशीनगर): देश में आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और बड़ा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking