News Addaa WhatsApp Group

चोर चुस्त, पुलिस सुस्त- चोरी के घटनाओं की खुलाशा नही कर पा रही है हनुमानगंज पुलिस

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 3, 2021  |  3:04 PM

1,229 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चोर चुस्त, पुलिस सुस्त- चोरी के घटनाओं की खुलाशा नही कर पा रही है हनुमानगंज पुलिस

खड्डा/कुशीनगर(न्यूज अड्डा)। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं आए दिन हो रही हैं लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने व चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। बीते 28 जून की रात चोरी के मामले में पीड़ित थाने का लगातार चक्कर लगा रहा है फिर भी न तो पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है और न ही चोरों का कोई सुराग ही लगा पा रही है। यही नहीं, पिछली घटनाओं का खुलासा भी नहीं कर पा रही है।

विगत दिनों हनुमानगंज थाना क्षेत्र में मकान और दुकान से हुई चोरी की घटनाओं में लाखों रुपये के नकदी जेवरात आदि चोरों ने पार कर दिया था। पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। बीते 28 जून की रात्रि नगरपंचायत छितौनी के बुलहवा के बैरा टोला निवासी हरिवंश यादव के घर में आलमारी, ट्रंक, बाक्स का ताला तोड़ सोने के मंगलसूत्र व अन्य जेवरात सहित नकदी पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीआरबी पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। थाने की पुलिस भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया लेकिन तहरीर देने के हफ्ते भर बीत जाने के बाद भी हनुमानगंज पुलिस न तो मुकदमा दर्ज कर रही है और न ही चोरों का सुराग ही लगा पा रही है। पीडित ब्यक्ति लगातार थाने पर दौड़ने को विवश है। इसी प्रकार पनियहवा पुलिस पिकेट से चन्द दूरी पर स्थित पनियहवा निवासी भोला साहनी के पान की दुकान को तोड़कर नकदी सहित हजारों की चोरी, बेलवनियां के नर्सरी पौधशाला में नेट काटकर केले के पौधे सहित कीमती सामानों सहित डेढ़ लाख की चोरी सहित बेलवनियां में ही एक और ही चोरी की घटना का आज तक पर्दाफाश नहीं हो सका। इसी तरह धरनीपट्टी निवासी कीर्तिमान सिंह से मोबाइल छिनैती की घटनाएं हुई हैं। पीड़ितों को पुलिस ने जल्द खुलासा करने का भरोसा जरूर दिया लेकिन किसी मामले का पर्दाफाश नहीं कर सकी।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking