भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को बस्ती में सपा पर जमकर बरसे।उन्होंने कहा कि हमारे पास नेता, नीति, नीयत और विकास की योजना है तो विपक्षियों के पास सिर्फ खोट है।
बलिया से चली गोरक्ष प्रांत की जनविश्वास यात्रा का सोमवार को बस्ती में समापन हुआ।इस मौके पर एपीएन डिग्री कॉलेज में आयोजित जनसभा को भाजपा अध्यक्ष ने संबोधित किया।कार्यक्रम को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा।गोरक्ष प्रांत की जनविश्वास यात्रा का सोमवार को बस्ती में समापन हो गया|
इस कार्यक्रम के प्रभारी पीएन पाठक रहे।श्री पाठक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुके देकर स्वागत किया।
इस कार्यक्रम के अपार सफलता के पीछे पीएन पाठक की अहम भूमिका रही।श्री पाठक के नेतृत्व व प्रयास से जनविश्वास यात्रा रैली की अपार सफलता व अपार जनसमूह देखने को मिली।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुछ दिन पूर्व से ही भाजपा नेता व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीएन पाठक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के तीन जनवरी को ए.पी.एन. डिग्री कॉलेज के मैदान में होने वाले जन विश्वास यात्रा के समापन व विशाल जनसभा के कार्यक्रम के व्यवस्था को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो के साथ लगातार बैठक कर योजना बनाई,रविवार को भी उन्होंने कार्यक्रम स्थल का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीएन पाठक ने व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके जनसभा की तैयारियों की समीक्षा की थी व समापन कार्यक्रम की तैयारियां को पूरा किया था।
पीएन पाठक ने कहा कि जनविश्वास यात्रा रैली की अपार सफलता के लिए गोरखपुर क्षेत्र,बस्ती जनपद के सभी सम्मानित कार्यकर्ता/पदाधिकारी बंधुओ के अथक परिश्रम एवं उत्साह का अभिनंदन करता हु व धन्यवाद ज्ञापित करता हु।जनसभा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह जन सैलाब सिद्ध कर रहा है कि आने वाला समय भाजपा का ही है।रैली में उपस्थित अपार जनसमूह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में मोदी सरकार-योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाते हुए 2022 के विधानसभा चुनावों में अपार सफलता के संकेत दे दिया है।
न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…
खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…
आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...…
तुर्कपट्टी।नहर में पानी नहीं आने की वजह से,सब्जी,गन्ना, मक्का व मूँग की फसलें सूख…