कुशीनगर ।गरीब व असहायों व्यक्तियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले उत्तरप्रदेश पुलिस के सिपाही आदित्य प्रताप सिंह का ह्रदय मानवीय संवेदनाओं से भरा पड़ा है। जिसका एक और उदाहरण देखने को मिला।
दरअसल, जिला के तरयासुजान थाना पर तैनात आरक्षी आदित्य प्रताप सिंह थाना पर ड्यूटी कर रहे थे तो उन्होंने देखा विकलांग व्यक्ति ट्राई साइकिल से हाफ्ते हुए थाना परिसर में इधर उधर भटक रहा है। तो सिपाही आदित्य उस व्यक्ति के पास जाकर पूछा की चाचा “आपकी परिशानी क्या है, सामने वाला व्यक्ति सिपाही के प्रश्न के उतर देने के वाजय जोड़ _जोड़ से दम मार कर हाफ़ते चला जा रहा था। तो सिपाही ने सबसे पहले उसे गुड़ पानी पिलाई,उसके बाद से उससे जानकारियां हासिल किया,सामने वाला व्यक्ति अपना नाम पवन कुमार निवासी ग्राम मठिया श्रीराम थाना स्थानीय बताते हुए अपना आवेदन दिया, जिसमे जमीनी विवाद का मामला था। सिपाही ने ध्यान से आवेदक पवन की बात सुनी, और निस्तारण त्वरित करने की बात करते हुए पहले पीड़ित पवन को मेस से भोजन कराया। साथी ही ट्राई साइकिल जिसका बैट्री डिशचार्य हो गया था,उसे चार्य करने के बाद पीड़ित पवन को उसके घर भेजा। तब जाकर वह व्यक्ति आराम से जा सके। सहायता पाकर पवन कुमार ने उत्तरप्रदेश पुलिस को धन्यवाद कहा।
इनका कहना : तरयासुजान थाना पर कार्यरत सिपाही आदित्य ने बताया कि हमारी छोटी सी सहायता से किसी के चेहरे पर जो मुस्कान बिखरती है इससे हमें बेहद खुशी मिलती है। हम पीड़ितों के घर जा कर उसके समस्या के निदान करा कर उससे साधुवाद जो हमे प्राप्त होती है उससे हमे बहुत खुशी मिलती है।
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…
हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…
मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…