Saturday, 28 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

तमकुहीराज: मुख्यमंत्री जनता दर्शन में शिकायत, तहसीलदार ने किया मौके का निरीक्षण

सुनील नीलम
Oct 17, 2024, 7:20 PM IST • अब तक 72 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • गांव के ही एक व्यक्ति पर जबरन भूमि बैनामा का आरोप
  • तहसीलदार ने कहा मामला राजस्व प्रशासन नहीं अपितु चकबंदी से संबंधित

तुर्कपट्टी । तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ में गुरुवार की सायं एक शिकायत के जांच के क्रम में मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने शिकायतकर्ता को चकबंदी न्यायालय में जाने की सलाह देते हुए सहायक चकबंदी अधिकारी से बात की। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री जनता दर्शन में मामले की शिकायत की थी।

उक्त गांव के बरवा टोला निवासी रामप्रसाद ने मुख्यमंत्री जनता दर्शन में उपस्थित होकर गांव के ही एक व्यक्ति के विरुद्ध 35 वर्ष पूर्व जबरन भूमि बैनामा करा लिए जाने का शिकायती पत्र सौंपा था। उक्त शिकायत के निस्तारण के क्रम में तहसीलदार चंदन वर्मा ने मौका मुआयना किया । स्थलीय निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने दोनों पक्षों को मौके पर सुना। शिकायतकर्ता के आरोप के जवाब में प्रतिवादी ने बताया कि वर्षो पूर्व शिकायतकर्ता के पिता से भूमि बैनामा लिया गया था जिसपर मकान भी बना है। तहसीलदार ने शिकायतकर्ता को बताया कि मामला राजस्व प्रशासन से संबंधित नहीं अपितु चंकबंदी से संबंधित है।

Advertisement

तहसीलदार ने मौके पर ही सहायक चंकबंदी से मोबाइल फोन पर वार्ता कर शिकायत के समाधान की के लिए आवश्यक कार्यवाही कराने में मदद करने की बात कही। इस दौरान हल्का लेखपाल यशपाल सिंह, लेखपाल खालिद सिद्दीकी प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल प्रसाद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi