News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: संविधान दिवस पर डॉ मोहन तिवारी हुए सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 29, 2024  |  6:30 PM

175 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: संविधान दिवस पर डॉ मोहन तिवारी हुए सम्मानित
  • संविधान दिवस पर संविधान की हज़ार पुस्तकें वितरित कर समाज को किया गया जागरूक
  • संविधान सम्मान यात्रा एवं संविधान वितरण थीम के तहत की गई कार्यक्रम आयोजित

तमकुहीराज । स्थानीय क्षेत्र के मठिया श्रीराम निवासी, बाल युवा नारी जागृति मंच के सचिव, विभिन्न सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी समाजसेवी डॉ.मोहन तिवारी को संविधान दिवस पर पूर्व उप जिलाधिकारी चोखेलाल ने संविधान की पुस्तकें भेंट कर उन्हे सम्मानित किया है। संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित सविधान दिवस कार्यक्रम में बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत किए गए। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में प्रमुख रूप से विभिन्न सामाजिक संगठनों में समता फाउंडेशन, बाल युवा नारी जागृति मंच,अखंड भारत उत्थान महासंघ, सम्पूर्ण अंबेडकर समिति, प्रकृति भक्त फाउंडेशन, कुशवाहा मानवता विकास संघ, लखी शाह बंजारा समाज आदि के सौजन्य से हुए संविधान सम्मान यात्रा एवं संविधान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

संविधान दिवस के मौके पर समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी ने अपने संबोधन में कहा की संविधान दिवस का उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना होता है। उन्होंने कहा की संविधान मेरी शान है देशभक्ति मेरी पहचान है, हर घर संविधान घर-घर संविधान होना चाहिए।

श्री तिवारी ने कहा की 75वें संविधान दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम मे आए लोगों को एक हज़ार संविधान की पुस्तकें वितरित कर संविधान की बारे में लोगों को जागरूक किया गया। समाजसेवी डॉ मोहन तिवारी ने कहा की संविधान दिवस पर संविधान की पुस्तकें वितरित करना ऐसी अनूठी पहल हम सभी समाजसेवी ने मिलकर की है, ताकि समाज के लोगो को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा सके। समाजसेवी डॉ. तिवारी आए दिन समाज में उत्कृष्ट कार्यों को लेकर सम्मानित किए जाते रहे है।

अभी हाल ही में डॉ.मोहन तिवारी को हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री,विधायक व इनकम टैक्स कमिश्नर रैंक के अधिकारी, भारती विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी दिल्ली के डायरेक्टर, महान कलमकार,कवि, दिल्ली पुलिस के पदाधिकारियो, दिल्ली सरकार के प्रति निधि आदि के मौजूदगी में उन्हें सम्मानित किया गया है। स्थानीय क्षेत्र में श्री तिवारी को समाजसेवी, अनशनकारी, आंदोलनकारी के नाम से प्रसिद्ध है। उन्होंने वर्ष 2021 में तमकुहीराज सिसवा अहिरौलीदान जर्जर मुख्य सड़क निर्माण को लेकर भूलिया बजार में अनशन पर बैठ गए थे, उनका 56 दिनो का आन्दोलन काफी लंबा,मीडिया के सुर्खियों में बना रहा,जिसके दौरान सरकार पर दवाब बना, टेंडर हुआ, वित्तीय स्वीकृति मिली और वह सड़क कई करोड़ों की लगात से बन कर तैयार हो गई। श्री तिवारी सामाजिक कार्यों को लेकर आवाज उठाते रहते है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking