News Addaa WhatsApp Group Join करें

कल शुक्रवार को जिला प्रभारी मंत्री कुशीनगर दो दिवसीय दौरा पर आयेगे

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 26, 2024  |  5:54 PM

87 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कल शुक्रवार को जिला प्रभारी मंत्री कुशीनगर दो दिवसीय दौरा पर आयेगे

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह दो दिवसीय भ्रमण पर शुक्रवार 27 सितंबर को कुशीनगर आएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

यह जानकारी जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने दिया। उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे जनपद की सीमा में प्रवेश करेंगे जहां पार्टी द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। अपराह्न 12:30 बजे पथिक निवास कुशीनगर में कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात 1:15 बजे रविन्द्र नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित परिचयात्मक बैठक को सम्बोधित करेंगे।

फिर अपराह्न 02 बजे पडरौना देहात मण्डल के जंगल कुरमौल में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता शिविर में सम्मिलित होकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएंगे और सांय 8 बजे पडरौना नगर के नौका टोला दलित बस्ती में पार्टी द्वारा आयोजित सहभोज में सम्मिलित होने के बाद रात्रि विश्राम के लिए पथिक निवास कुशीनगर प्रस्थान करेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking