News Addaa WhatsApp Group Join करें

मनीष हत्याकांड के विरोध में व्यपारियों ने निकाली कैंडिल मार्च, मनीष हत्याकांड की हो सीबीआई जांच- मुरारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 30, 2021  |  9:07 PM

326 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मनीष हत्याकांड के विरोध में व्यपारियों ने निकाली कैंडिल मार्च, मनीष हत्याकांड की हो सीबीआई जांच- मुरारी WhatsApp
Responsive image

राजापाकड़/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बृहस्पतिवार के दिन मठिया भोकरिया बाजार के व्यापारीयों ने निकाला कैंडिल मार्च। कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की गोरखपुर में पुलिस की पिटाई से मौत की खबर पर व्यवसाई वर्ग में आक्रोश व्याप्त है। दुदही विकास खंड के मठिया भोकरिया बाजार में गुरुवार की सायं कैंडल मार्च निकाल दुकानदारों ने मनीष को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शीघ्र हत्यारोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को पचास लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की। व्यापार मण्डल अध्यक्ष स्वामीनाथ ने कहा कि आरोपि पुलिसकर्मियों को गोरखपुर जिला प्रशासन संरक्षण दे रहा है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। व्यापारी समाज इसकी भर्त्सना करता है। डा. अमित ने कहा कि योगी सरकार आरोपितों पर कार्रवाई करने के बजाए उन्हें बचाने में जुटी है। डा. मुरारी जायसवाल ने कहा कि हम व्यापारियों की संवेदना पीड़ित परिवार के प्रति है। हम न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे,महन्थ प्रसाद गुप्ता ने कहा की इस सरकार में आमजन के साथ ही व्यपारी वर्ग पूर्णतया असुरक्षित महसुस कर रहा है अगर मनीष को न्याय नहीं मिलता है तो व्यपारी समाज आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है,मार्च के दौरान एड अमर नाथ पटेल ने कहा की योगी की पुलिस वर्दी में सरकार के सह पर गुण्डों की रूप धारण करती जा रहीं है।इस दौरान रमेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, गोरख भारती, भरत गुप्ता, रमाशंकर गोड़,बी पी सिंह पटेल, नन्दू पटेल, दिवाकर गुप्ता, सुजीत गुप्ता, प्रमोद खरवार, रोहित गुप्ता, सदाबृक्ष केशरी, रामकैलाश गुप्ता, मनोज गुप्ता,रामअवध गुप्ता, बिजय ठाकुर, दिनेश गुप्ता ,संजय सम्राट, दिपू खरवार ,गुलशन गुप्ता,गौरव गुप्ता, तुफानी शर्मा विकास याद ,अलगू कुशवाहा, दीनानाथ गोंड सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking