News Addaa WhatsApp Group Join करें

Train Hostess: ‘एयर होस्टेस’ की तर्ज पर ‘ट्रेन होस्टेस’, इन रेलगाड़ियों में मिलेगी फ्लाइट जैसी सुविधा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 10, 2021  |  5:34 PM

511 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Train Hostess: ‘एयर होस्टेस’ की तर्ज पर ‘ट्रेन होस्टेस’, इन रेलगाड़ियों में मिलेगी फ्लाइट जैसी सुविधा

अगर आपने कभी फ्लाइट में सफर किया है तो आपको पता होगा कि वहां लोगों की सुविधा के लिए एयर होस्टेज (Air Hostess) होती हैं. लेकिन अब भारतीय रेलवे भी एयरलाइंस को टक्कर देने की तैयारी में है. बहुत जल्द फ्लाइट्स की तर्ज पर ट्रेनों में भी ट्रेन होस्टेज (Train Hostess) होंगी. इसके अलावा रेलवे ट्रेन में कई बेहतरीन सुविधाएं देने जा रहा है. साथ ही अब ट्रेनों में यात्रियों को घर जैसा खाना मुहैया कराया जाएगा.

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

इन ट्रेनों में शुरू होगी ये सुविधा: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय रेलवे जल्दी ही प्रीमियम ट्रेनों में ट्रेन होस्टेस (Train Hostess) सर्विस शुरू करेगा. शुरूआती तौर पर ये सर्विस वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express), गतिमान एक्सप्रेस (Gatiman Express) और तेजस एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में मिलेगी. राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express) और दुरंतो एक्सप्रेस (Duranto Express) जैसी लंबी दूरी की प्रीमियम ट्रेनों में फिलहाल ये सर्विस नहीं दी जाएगी.

पुरुषों को भी बनाया जाएगा ट्रेन होस्टेज: जानकारी के अनुसार, ट्रेन होस्टेस के तौर पर केवल महिलाओं की भर्ती नहीं होगी, बल्कि इसके लिए पुरुष भी सलेक्ट किए जाएंगे. ये ट्रेन होस्टेस सिर्फ दिन के दौरान ही सर्विस देंगे. रात के समय इनकी ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी. रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, ये होस्टेस उसी तरह प्रोफेशनल होंगे, जैसे विमानों में एयर होस्टेस होते हैं. इसके लिए सभी ट्रेन होस्टेस को रेलवे की ओर से ट्रेनिंग भी दी जाएगी.

कम समय में यात्रा करने वाली ट्रेनों में मिलेगी सुविधा: IRCTC के अधिकारी ने बताया कि प्रीमियम ट्रेनों में होस्टेस की नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है, जो यात्रियों को बैठने-उतरने में मदद करेंगे और खाने-पीने की चीजें उनकी सीट पर पहुंचाएंगे. अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के एक डिब्बे में ट्रेन होस्टेस के रूप में एक महिला और एक पुरुष की तैनाती करने का प्लान है. जो प्रीमियम ट्रेनें 12 से 18 घंटे में अपना सफर पूरा कर लेती हैं, केवल उन्हीं ट्रेनों में ही ट्रेन होस्टेस की तैनाती की जाएगी.

घर जैसा मिलेगा खाना: बता दें, फिलहाल भारतीय रेलवे करीब 25 प्रीमियम ट्रेनें चलाता है, जिनमें शताब्दी एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, एक तेजस एक्सप्रेस और दो वंदे भारत ट्रेनें शामिल हैं. बेहतर यात्री सुविधा के लिए हाल ही में रेलवे ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया था, जिसके तहत इन ट्रेनों में पैक उत्पादों के बजाय ताजा पका हुआ भोजन भी परोसा जाएगा.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking