News Addaa WhatsApp Group Join करें

26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों एवं निर्दोष नागरिकों को मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 26, 2021  |  5:52 PM

529 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों एवं निर्दोष नागरिकों को मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी बगहा रेल पुल स्थित मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर मुंबई 26/11 आतंकी हमले में शहीदों व काल-कवलित हुए सभी निर्दोष नागरिकों के स्मृति में समिति के सदस्यों के द्वारा दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

इस अवसर पर मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक व भाजपा नमामि गंगे के क्षेत्रीय सह संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि मां भारती की रक्षा हेतु बलिदान देने वाले समस्त वीर जवानों के शौर्य व पराक्रम को सदा याद किया जाएगा। आतंकवाद विरुद्ध लड़ाई में हम सब एकजुट होकर जड़ से मिटाने हेतु संकल्पित हों ,ऐसे छण पर एक दीप शहीदों के नाम पर जलाएं ताकि सरहद पर जवानों का हौसला बढ़े। जवानों को यह एहसास हो कि देश का एक-एक नागरिक उनके साथ खड़ा है। इससे हमारे जवानों का आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

इस अवसर पर सुभाष सुहाना, राजेश पांडेय, मनीष चौहान, वेदप्रकाश मिश्रा, पंकज गुप्ता, राकेश निषाद, भुवाल गोंड़, अर्जुन साहनी, अजय मिश्रा, मेवालाल साहनी, सुनील यादव, मनीष चतुर्वेदी, अनिरुद्ध निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking